Chikheang Publish time 2026-1-8 07:01:01

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! घरे कोहरे के साथ गिरेगा पारा, IMD ने जारी की चेतावनी

Cold wave alert: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने गुरुवार (8 जनवरी) को उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया गया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-NCR और यूपी सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की चादर छा जाएगी। उत्तर भारत के कई जगहों पर लगातार ठंड की लहर की स्थिति को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसमें जम्मू और कश्मीर भी शामिल है।



IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने मौसम के पूर्वानुमान के बारे में कहा, “एक पूरी परत है, जिसे हम साफ बादलों की घनी कोहरे की परत कह सकते हैं। इसकी वजह से सूरज की रोशनी सीधे धरती पर नहीं पहुंच रही है। नतीजतन, दिन का तापमान सामान्य से कम है। इसीलिए हमने कुछ राज्यों के लिए ठंडे दिन की चेतावनी जारी की है।“



उन्होंने आगे कहा, “खासकर, अगर हम पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और यहां तक ​​कि बिहार की बात करें, तो हमने अगले दो से तीन दिनों के लिए ठंडे दिन की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कुछ जगहों पर सुबह का तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम है।।“




संबंधित खबरें
Delhi AQI: दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे का डबल अटैक: AQI 400 पार; घने कोहरे ने फ्लाइट्स और ट्रेनों पर लगाया ब्रेक अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 7:29 AM
Agnivesh Agarwa Death: \“मेरी जिंदगी का सबसे दुखद दिन\“; वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का 49 साल की उम्र में निधन अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 11:14 PM
PM Modi to Visit Somnath: पीएम मोदी 10 जनवरी को जाएंगे सोमनाथ मंदिर! 108 घोड़ों की भव्य \“शौर्य यात्रा\“ का करेंगे नेतृत्व, जानें- पूरा कार्यक्रम अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:29 PM

जम्मू-कश्मीर में स्कूल अब 1 मार्च, 2026 को ही खुलेंगे। पंजाब और दिल्ली में स्कूल क्रमशः 14 और 15 जनवरी को फिर से खुलेंगे। हरियाणा में 16 जनवरी से क्लासेस फिर से शुरू होंगी। जबकि नोएडा में 11 जनवरी को कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।







हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में मंगलवार को कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही। हरियाणा का नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। पंजाब में बठिंडा और फरीदकोट भी भीषण ठंड की चपेट में रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



IMD के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री, पटियाला में सात डिग्री, जबकि गुरदासपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला में 9.2 डिग्री, रोहतक में 7.6 डिग्री, भिवानी में 4.8 डिग्री और करनाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।







ये भी पढ़ें- UP Assistant Professor Exam: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, \“पेपर लीक रैकेट\“ का खुलासा होने पर योगी सरकार का फैसला







मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को चंडीगढ़ में दिन में भीषण ठंड रही और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था। पिछले कुछ दिनों के दौरान हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।
Pages: [1]
View full version: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! घरे कोहरे के साथ गिरेगा पारा, IMD ने जारी की चेतावनी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com