cy520520 Publish time 2026-1-8 03:55:44

गाजियाबाद में देह व्यापार मामले में फरार चल रहा मकान मालिक गिरफ्तार, लालच देकर महिलाओं से करता था गंदा काम

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/08/article/image/Arrest-demo-1767824704014.jpg



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतल में मकान में चल रहे देह व्यापार मामले में फरार चल रहे मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 12 दिसंबर को मकान में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था और मौके से दो महिलाओं को मुक्त कराया था। पकड़े गए आरोपित से पुलिस को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इसके बाद पुलिस अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित तुलसी निकेतन के एलआइजी फ्लैट निवासी राकेश कश्यप है। उसने अपने मकान में देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की है। बता दें कि एक्स पर 12 दिसंबर को एक वीडियो प्रसारित हुआ था।

इस वीडियो में तुलसी निकेतन देह व्यापार संचालित होने की शिकायत की गई थी। मौके पर पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं को मुक्त कराया था। इस दौरान दिल्ली के मानसरोवर पार्क निवासी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में फरार राकेश कश्यप को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। राकेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि विभिन्न लालच देकर महिलाओं से देह व्यापार कराता था। वाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों की बुकिंग की जाती थी।
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में देह व्यापार मामले में फरार चल रहा मकान मालिक गिरफ्तार, लालच देकर महिलाओं से करता था गंदा काम

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com