cy520520 Publish time 2026-1-7 19:26:46

Jamshedpur Weather: ठंड ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री; जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/weather-1767794155178.jpg

फाइल फाेटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । शहर में बुधवार को ठंड ने पिछले सात वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ष 2019 के बाद पहली बार जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर सीधे सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।    सुबह होते ही तेज कनकनी और सर्द हवाओं ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। आम दिनों की तुलना में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए।    ठंडी हवाओं और घने कोहरे के संयुक्त असर ने ठंड को और तीखा बना दिया। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।
अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2 जनवरी 2019 को शहर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।    यानी पूरे सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जमशेदपुर ने इतनी कड़ाके की ठंड का सामना किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट सामान्य से कहीं अधिक है और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर अब पूर्वी भारत तक साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।
स्कूलों में छुट्टी, सुबह-शाम सबसे ज्यादा असर बढ़ती ठंड और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। सुबह के समय खुले इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया गया।    खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए यह मौसम जोखिम भरा माना जा रहा है। शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है, जिससे लोग जल्दी घरों में सिमट जाते हैं। बाजारों में भी देर से चहल-पहल शुरू हुई और रात होते ही दुकानें अपेक्षाकृत जल्दी बंद होती नजर आईं।
येलो अलर्ट जारी, शीतलहर का खतरा बरकरार मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।    विशेष रूप से राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों और उनसे सटे इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि तीसरे दिन के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोम के कारण उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं लगातार चल रही हैं, जिसका असर जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में देखा जा रहा है। अगले पांच दिनों तक सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।    इस दौरान कोहरे की स्थिति भी बनी रह सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर हाइवे और खुले मार्गों पर।
स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार और ठंड लगने की शिकायतें बढ़ने की आशंका रहती है। चिकित्सकों का कहना है कि लोग गर्म कपड़े पहनें, गर्म पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।    कुल मिलाकर, जमशेदपुर को अभी कुछ दिन और इस कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा, जिसके बाद ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Pages: [1]
View full version: Jamshedpur Weather: ठंड ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री; जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com