LHC0088 Publish time 2026-1-7 18:26:56

Srinagar Fire: टूटे सपने और बिखरा घर... आंसुओं से आग बुझा रहे लोग; तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजर

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/fire-(21)-1767792103769.jpg

श्रीनगर में आग लगने से जिंदगी तबाह। फोटो जागरण



डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। बरजुल्ला स्थित बुलबुल बाग इलाके में लगी भीषण आग ने काफी तबाही मचाई है। आग की लपटें में कई दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो खौफनाक मंजर बता रही हैं। करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गईं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/fire1-1767791905349.jpg

बता दें कि आग एक कबाड़खाने से भड़की थी, देखते ही देखते पूरे इलाके को आगोश में ले लिया। आसपास की दुकानें इसकी जद में आ गईं। आग बुझाने के प्रयास में दो दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/fire2-1767791925391.jpg

कबाड़खाने में में गाड़ियां और दूसरा फेंका हुआ सामान रखा था। इससे पहले कि आग पर काबू पाया जाता, वहां मौजूद फोम, थिनर और पेंट जैसी ज्वलनशील चीजों ने उसे और भड़काया। देखते ही देखते आग आसपास के दुकानों में भी फैल गई।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/fire3-1767791941382.jpg

मौके पर मौजूद अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की गई। प्रयास किया गया कि आग किसी भी तरह से रिहायशी इमारतों तक न पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास में हमारे दो फायरमैन फैयाज अहमद और मोहम्मद इमरान भी जख्मी हुए हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/fire-4-1767792022832.jpg
Pages: [1]
View full version: Srinagar Fire: टूटे सपने और बिखरा घर... आंसुओं से आग बुझा रहे लोग; तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजर

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com