deltin33 Publish time 2026-1-7 15:26:50

हेमंत सोरेन के विदेश दौरे पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, झारखंड सरकार की नीतियों पर भी बरसे

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/arjun-munda-1767780847945.jpg

हेमंत सोरेन के विदेश दौरे पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल



संवाद सहयोगी, कोडरमा। बिहार जाने के क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को कोडरमा परिसदन पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुंडा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे और राज्य की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।

मुंडा ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निवेश लाने के लिए सरकारी कोष से विदेश यात्रा हो रही है, तो उसका सीधा लाभ झारखंड की जनता को मिलना चाहिए।

ऐसा न हो कि सरकारी खर्च पर यह केवल एक व्यक्तिगत दौरा बनकर रह जाए और मुख्यमंत्री खाली हाथ वापस लौटें। उन्होंने सुझाव दिया कि नई पूंजी के साथ-साथ सरकार को राज्य के पुराने और बंद पड़े उद्योगों को पुनर्जीवित करने पर भी सकारात्मक विचार करना चाहिए।
पेसा कानून पर उठाए सवाल

पेसा कानून के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नियम हमेशा स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनने चाहिए। वर्तमान पेसा कानून में कई विसंगतियां हैं और कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया है, जिन्हें संशोधन के साथ शामिल करना अनिवार्य है।

वहीं, कोल कंपनियों के खिलाफ पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के धरने पर उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हुआ है, न कि लड़ाई-झगड़े और दंगा-फसाद के लिए। शांतिपूर्ण विकास ही राज्य की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Pages: [1]
View full version: हेमंत सोरेन के विदेश दौरे पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, झारखंड सरकार की नीतियों पर भी बरसे

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com