cy520520 Publish time 2026-1-7 14:26:47

कानपुर में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले, कांच व्यापारी और सब्जी विक्रेता ने फंदा लगा दी जान

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/SUICIDE-1767776785677.jpg



जागरण संवाददाता, कानपुर। बर्रा साउथ में नशे में पत्नी को पीटने के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दी तो वहीं हनुमंत विहार में सब्जी विक्रेता ने भी जीने के पास छज्जे की सरिया में फंदा लगा लिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बर्रा साउथ निवासी कांच व्यापारी 35 वर्षीय सनी सोनी ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पिता भोलानाथ ने बताया कि रात में सनी शराब पीकर घर आए और बहू सोनी से मारपीट करने लगे थे। उन्हें समझकर शांत कराया। इसके बाद सुबह सभी सोकर उठे तो सनी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। भोलानाथ ने बताया की सनी का एक बेटा आदित्य और बेटी नैना है।

वहीं, इसी हनुमंत विहार निवासी सब्जी विक्रेता 44 वर्षीय अमित दुबे ने जीने के ऊपर छज्जे की सरिया से दुपट्टे फंदा लगाकर जान दे दी। मामा राजेश पांडेय ने बताया अमित के परिवार में उनकी मां सुनम, बच्चे विभु और सौम्या हैं। लगभग तीन साल पहले अमित की पत्नी रतिमा का बीमारी से निधन हो गया था। पिता अशोक दुबे का भी काफी पहले निधन हो गया था। परिवार में कमाने वाला अमित ही था।
Pages: [1]
View full version: कानपुर में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले, कांच व्यापारी और सब्जी विक्रेता ने फंदा लगा दी जान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com