Chikheang Publish time 2026-1-7 13:26:51

चंडीगढ़ NIA कोर्ट ने गोल्डी बराड़ को घोषित किया भगौड़ा, 30 दिन में पेश होने का अल्टीमेटम

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/Goldy-Brar-(2)-1767773694116.jpg

चंडीगढ़ की विशेष एनआईए अदालत ने आतंकी सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को भगौड़ा घोषित किया (फोटो: जागरण)



रोहित कुमार, चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जुड़े एक मामले में चंडीगढ़ की विशेष एनआईए अदालत ने आतंकी सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को भगौड़ा घोषित कर दिया है। अदालत ने आरोपित के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 84 के तहत आर्डर जारी किया है और उसे 30 दिनों के भीतर अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।यह आदेश विशेष न्यायाधीश भावना जैन ने जारी किया।

अदालत ने कहा कि आरोपित के खिलाफ पहले गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वह नहीं मिला। एनआईए की रिपोर्ट से अदालत संतुष्ट हुई कि आरोपित जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है और छिपकर रह रहा है। यह मामला एनआईए ने 8 मार्च 2024 को दर्ज किया था। यह केस पहले चंडीगढ़ के थाना मामला बीते वर्ष 20 जनवरी 2024 से है।

मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (साजिश), 336 (लापरवाही से जान को खतरा), 384 (जबरन वसूली) और 506 (धमकी) लगाई गई हैं। इसके अलावा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। अदालत के अनुसार आरोपी गोल्डी बराड़ का पता मकान नंबर 970/2, आदेश नगर, गली नंबर 3, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब बताया गया है।

अदालत ने उसे आदेश दिया है कि वह भगौड़े घोषित करने की तारीख से 30 दिन के भीतर या 27 फरवरी 2026 तक अदालत में पेश हो जाए। अगर वह तय समय पर पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी हो सकती है। उधर एनआईए सूत्रों के मुताबिक बराड़ को कनाडा से वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी गई है।

अब तक पंजाब पुलिस 12 से ज्यादा गैंग्स्टरों को विदेशों से वापस ला चुकी है। बीते वर्ष पंजाब पुलिस की ओर से 11 गैंग्स्टरों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किए गए। वहीं दो के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी हुए। पंजाब पुलिस के इनपुट से केंद्रीय जांच एजेंसियां सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई को वापस लाने में भी सफल रही।

गोल्डी बराड़ एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिसका नाम कई बड़े अपराधों में सामने आ चुका है। बीते वर्ष केंद्र की ओर से बराड़ को आतंकी घोषित किया गया था। वह लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था लेकिन अब दोनों ने अपने रास्ते अलग अलग कर लिए है। गाेल्डी पर जबरन वसूली, हत्या की साजिश, धमकी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में उसके नेटवर्क की जांच चल रही है। पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार गोल्डी बराड़ विदेश में बैठकर भारत में अपराध करवाता रहा है और इंटरनेट मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश भी भेजता रहा है।
Pages: [1]
View full version: चंडीगढ़ NIA कोर्ट ने गोल्डी बराड़ को घोषित किया भगौड़ा, 30 दिन में पेश होने का अल्टीमेटम

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com