cy520520 Publish time Yesterday 09:56

AISSEE City Intimation Slip: सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/AISSEE-City-Intimation-Slip-2026-1767760062909.jpg

AISSEE 2026 Exam city slip



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (AISSEE 2026) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (Sainik School Exam City Slip) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। स्टूडेंट्स या उनके माता-पिता तुरंत ही सिटी स्लिप नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करना होगा।
परीक्षा इस डेट को होगी आयोजित

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 (कक्षा 6 व 9) का आयोजन देशभर के 190 शहरों में स्थित 464 केंद्रों पर 18 जनवरी 2026 (रविवार) को करवाया जायेगा।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका

[*]सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर विजिट करें।
[*]वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Advance City Intimation for AISSEE-2026 is LIVE! पर क्लिक करना होगा।
[*]इसके बाद सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
[*]अब सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालकर परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।


AISSEE City Intimation Slip Direct Link

स्टूडेंट्स एवं उनके अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि सिटी स्लिप के माध्यम से वे परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। इसका उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर अलग से जारी किये जायेंगे।

यदि किसी छात्र या अविभावक को को AISSEE-2026 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने/ जांचने में कठिनाई होती है, तो वे हेल्प लाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aissee@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/AISSEE-exam-pattern-1767760202564.jpg
परीक्षा पैटर्न

सैनिक स्कूल कक्षा 6वीं के लिए छात्रों से 125 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए छात्रों को 2:30 घंटे यानी 150 मिनट का समय दिया जायेगा। टाइमिंग अपरान्ह 2 से 4:30 तक रहेगी। इसके अलावा कक्षा 9वीं के लिए छात्रों से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 3 घंटे यानी 180 मिनट का समय मिलेगा। टाइमिंग अपरान्ह 2 से शाम 5 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें- देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की लिस्ट एवं उनकी राजधानी
Pages: [1]
View full version: AISSEE City Intimation Slip: सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com