deltin33 Publish time Yesterday 09:26

Video: मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाते ही बवाल, आंसू गैस-लाठीचार्ज के बाद 6 हिरासत में; तस्वीरों में देखें हाल

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/delhi-news-1767758095316.jpg

तोड़फोड़ के दौरान भागती भीड़ और दूसरी तस्वीर में आंसू गैस छोड़ती पुलिस। जागरण



रात में चला बुलडोज़र, पथराव के बाद छह हिरासत में

मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बुधवार तड़के हालात बेकाबू हो गए। कार्रवाई के दौरान लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/delhi-news-1767758509055.jpeg

मध्य रेंज के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा के अनुसार, कार्रवाई रात करीब एक बजे शुरू की गई, जो सुबह सात बजे तक लगातार चली। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए लाइब्रेरी, बैंक्वेट हॉल, डिस्पेंसरी, पब्लिक टॉयलेट और एक बड़े हॉल को ध्वस्त किया गया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/delhi-news-1767758568070.jpeg

अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी निर्माण बिना किसी वैध अनुमति और नियमों के विपरीत किए गए थे, जिन्हें पहले ही अवैध घोषित किया जा चुका था। कार्रवाई से पहले इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/delhi-news-1-1767758617559.jpeg

तोड़फोड़ शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और उपद्रवी तत्वों ने पुलिस और निगम टीम पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/delhi-news-1-1767758660571.jpeg

पथराव और झड़प के दौरान पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। सभी को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं, ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/delhi-news-2-1767758690210.jpeg

संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पथराव करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी की जाएगी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/delhi-news-3-1767758751790.jpeg

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

फ्लाइओवर प्रोजेक्ट और अतिक्रमण का कनेक्शन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजघाट तक प्रस्तावित फ्लाइओवर का निर्माण रेलवे विभाग द्वारा किया जाना है। इस परियोजना के तहत पीछे की ओर पिलर भी गढ़े जा चुके हैं, लेकिन मौके पर मौजूद अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/delhi-news-4-1767758810001.jpeg

प्रशासन के अनुसार, जिस अवैध निर्माण को हटाया गया, उसमें वजू करने का इलाका भी शामिल था, जो फ्लाइओवर की एलाइनमेंट में आ रहा था। इसी वजह से इसे तोड़ना जरूरी बताया गया, ताकि रेलवे का फ्लाइओवर प्रोजेक्ट बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके।


VIDEO | Violence during late-night anti-encroachment drive at Turkman Gate, Delhi. Stone pelting on police & MCD staff, tear gas fired, lathi-charge conducted. Multiple cops injured.#TurkmanGate #DelhiNews #BreakingNews #MCD #Police #LawAndOrder #DelhiViolence #EncroachmentDrive pic.twitter.com/VV0lbSkDhL— Kushagra Mishra (@m_kushagra) January 7, 2026
Pages: [1]
View full version: Video: मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाते ही बवाल, आंसू गैस-लाठीचार्ज के बाद 6 हिरासत में; तस्वीरों में देखें हाल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com