LHC0088 Publish time 2026-1-7 08:56:21

बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह : स्टारडम, सियासत व सुर्खियों से भरा सफर... 40 की उम्र में अफेयर्स, शादियां, विवाद और तीसरी शादी की अटकलें

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/pawan-singh-1767756107823.jpg

पवन सिंह और महिमा सिंह को लेकर वीडियो वायरल (फोटो- सोशल मीडिया)



राधा कृष्ण, पटना। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार, सुपरहिट गानों की आवाज़ और चुनावी मंचों पर जोशीले भाषण देने वाले बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। वजह है उनका 40वां जन्मदिन और उससे जुड़ा एक वायरल वीडियो, जिसने उनकी निजी जिंदगी को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

सोमवार, 5 जनवरी को पवन सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया। जश्न के दौरान सामने आए एक वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आईं, जिनकी मांग में सिंदूर दिखा। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई। क्या पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है? क्या उनकी जिंदगी में फिर कोई नया मोड़ आने वाला है?
वायरल वीडियो और तीसरी शादी की चर्चा

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/pawan-singh-1-1767756475596.jpg



वायरल वीडियो में पवन सिंह केक काटते दिख रहे हैं। वे थोड़े लड़खड़ाते नजर आते हैं और उनके बगल में खड़ी महिमा सिंह उन्हें संभालती हैं। दोनों साथ मिलकर केक काटते हैं। इस दौरान पवन सिंह का हाथ महिमा के कंधे पर और फिर उनका हाथ पकड़ते हुए दिखता है। सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है महिमा की मांग में भरा सिंदूर।

यहीं से सोशल मीडिया पर अटकलें शुरू हो गईं, \“क्या यह तीसरी पत्नी हैं?\“, \“क्या पवन सिंह ने चुपचाप शादी कर ली?\“ हालांकि, अब तक पवन सिंह की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि महिमा सिंह उनके साथ काम कर रही एक एक्ट्रेस हैं और दोनों का नया गाना ‘बानी लइका’ हाल ही में रिलीज हुआ है।
पहली शादी: खुशियों के बाद मातम

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/pawan-singh-2-1767756630333.jpg



पवन सिंह की निजी जिंदगी का सबसे दर्दनाक अध्याय उनकी पहली शादी से जुड़ा है। 1 दिसंबर 2014 को उन्होंने अपने बड़े भाई की साली नीलम सिंह से शादी की। शादी काफी धूमधाम से हुई, लेकिन खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक सकीं।

शादी के महज तीन महीने बाद, 8 मार्च 2015 को नीलम सिंह ने मुंबई स्थित पवन सिंह के फ्लैट में आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पवन सिंह की जिंदगी ही नहीं, उनके करियर को भी झकझोर दिया। मामला विवादों में घिर गया और लंबे समय तक सवाल उठते रहे।

परिवार की ओर से यह कहा गया कि काम की व्यस्तता और समय न दे पाने की वजह से नीलम मानसिक तनाव में थीं। पवन सिंह आज भी कई मंचों पर अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए भावुक होते दिखते हैं।
दूसरी शादी और कानूनी लड़ाई

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/pawan-singh-3-1767756727867.jpg



साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। यह शादी अचानक हुई और शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य नजर आया। लेकिन कुछ ही समय में रिश्ते में दरार पड़ने लगी।

साल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने तक के आरोप सामने आए।

ज्योति ने यह भी दावा किया कि पवन सिंह का भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से पहले से संबंध था और वह उन्हें अपनी पत्नी मानते थे। यह मामला अदालत में है और अब भी तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
अक्षरा सिंह: प्यार, आरोप और ब्रेकअप

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/pawan-singh-4-1767756834099.jpg



नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह की जिंदगी में अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में कीं और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ-स्क्रीन रिश्ते में बदल गई।

कभी शादी की चर्चाएं रहीं, लेकिन अचानक रिश्ते में दरार आ गई। अक्षरा सिंह ने पवन पर धोखा देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस रिश्ते के टूटने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था।

हालांकि, हाल ही में एक रियलिटी शो में पवन सिंह ने बिना नाम लिए कहा कि वे परिवार की मर्जी के खिलाफ नहीं जा सकते और लव मैरिज उनके लिए संभव नहीं है।
भोजपुरी इंडस्ट्री और अफेयर्स की लंबी फेहरिस्त

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/pawan-singh-5-1767757179320.jpg



पवन सिंह का नाम सिर्फ अक्षरा सिंह तक सीमित नहीं रहा। समय-समय पर उनका नाम मोनालिसा, रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, काजल राघवानी, डिंपल सिंह, चांदनी सिंह समेत कई अभिनेत्रियों से जोड़ा गया।

मोनालिसा के साथ नजदीकियों की चर्चा उस दौर में खूब रही, जब दोनों लगातार फिल्मों में साथ नजर आते थे। रानी चटर्जी ने भी एक इंटरव्यू में दो महीने के रिलेशनशिप और शोषण का जिक्र किया था, जिसे लेकर कयास लगाए गए कि वह पवन सिंह की ओर इशारा था।
स्मृति सिन्हा और नई चर्चाएं

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/pawan-singh-6-1767757319791.jpg

ज्योति सिंह से तलाक की लड़ाई के बीच पवन सिंह का नाम स्मृति सिन्हा से जुड़ा। दोनों साथ में कई गानों और फिल्मों में दिखे। पार्टी और इवेंट्स में भी दोनों की मौजूदगी ने अफवाहों को हवा दी। हालांकि, स्मृति ने इन बातों को अफवाह बताते हुए इसे सिर्फ दोस्ती करार दिया।
स्टारडम से सियासत तक

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/pawan-singh-7-1767757483292.jpg



पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी स्टार ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वे बीजेपी के लिए कई राज्यों में प्रचार कर चुके हैं। मंच से उनके गीत और भाषण भीड़ खींचने में कारगर साबित होते हैं।

यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हर खबर सिर्फ फिल्मी नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन जाती है।
अब आगे क्या?

40 की उम्र में पवन सिंह का जीवन कामयाबी, विवाद, रिश्तों और सियासत का अनोखा मेल है। वायरल वीडियो के बाद तीसरी शादी की चर्चाएं भले ही तेज हों, लेकिन सच्चाई क्या है, यह आने वाला वक्त बताएगा।

फिलहाल इतना तय है कि पवन सिंह सिर्फ अपने गानों या फिल्मों से नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री का यह सितारा कब कौन सा नया मोड़ ले ले, यही उसकी कहानी को और दिलचस्प बना देता है।
Pages: [1]
View full version: बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह : स्टारडम, सियासत व सुर्खियों से भरा सफर... 40 की उम्र में अफेयर्स, शादियां, विवाद और तीसरी शादी की अटकलें

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com