deltin33 Publish time 2026-1-7 07:56:21

झारखंड में ठंड का कहर: फसलों में जमी बर्फ की चादर, 1.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/jharkhand-Weather--1767752632117.jpg

मैक्लुस्कीगंज में जम गई बर्फ। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रांची-कांके। रांची समेत आसपास के जिलों में अहले सुबह और देर रात कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मैक्लुस्कीगंज में तो दिन में भी घना कोहरा देखा गया। यहां प्रचंड ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, कांके में भी काफी अधिक ठंड है।

यहां का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड के बढ़ते असर को लेकर जिला प्रशासन ने भी आठ जनवरी तक सभी कोटि के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि, प्री-बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू होने के कारण दसवीं और 12वीं कक्षा के बच्चों की परेशानी बढ़ सकती है।

मंगलवार को राजधानी में खिली धूप ने लोगों को गुलाबी ठंड का अनुभव कराया। दो दिनों बाद खिली धूप के कारण लोगों की भीड़ सड़कों पर देखने को मिली। जिले के बाहरी क्षेत्रों में सुबह-सुबह घने कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। ठंड से आम जनजीवन बाधित है तो बह रही हल्की व मध्यम दर्जे की हवा ने कनकनी बढ़ा दी है।
कोहरा छंटते ही बढ़ी ठिठुरन

मैक्लुस्कीगंज में सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप जरूर खिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। बादल और कोहरा छंटते ही कंपकंपा देने वाली ठंड का अहसास और तेज हो गया। ठंडी हवा चलने और ठिठुरन बढ़ने के कारण खलारी कोयलांचल क्षेत्र के लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

मंगलवार को इलाके में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। सोमवार की रात राणा कंट्री काटेज में लगे तापमान मापक यंत्र में सोमवार रात्रि 1:31 बजे 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो खेत-खलिहान ओस की बूंदों से सफेद चादर में लिपटे नजर आए। खेतों में घास के ऊपर, पुआल पर और वाहनों की छत पर ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो चुकी थीं।
अगले तीन दिन तक कोई बदलवा नहीं

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। राजधानी रांची का अधिकतम 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 7 जनवरी को दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/Screenshot-2026-01-07-074459-1767752380222.png

इन जिलों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों 7, 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले दो दिनों यानी 10 और 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शीतलहर की स्थिति बरकरार रहने का अनुमान लगाया है। सुबह व शाम में कोहरा छाया रहेगा।
कांके में शीतलहर का तीखा वार

कांके प्रखंड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाया है। सुबह और देर रात चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। 4.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है।

ठंड के कारण सुबह-सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विज्ञानी रमेश कुमार के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर निकलने से बचें।
Pages: [1]
View full version: झारखंड में ठंड का कहर: फसलों में जमी बर्फ की चादर, 1.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com