LHC0088 Publish time 2026-1-7 05:27:12

भागलपुर शिक्षा विभाग में गड़बड़ी: एमडीएम और यू-डायस आंकड़ों में बड़ा खेल, 22 हजार बच्चों का अंतर

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/MDM-1767744459548.webp

सांकेतिक तस्वीर



अभिषेक प्रकाश, भागलपुर। जिला शिक्षा विभाग के दो आधिकारिक पोर्टलों पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की संख्या में भारी गड़बड़ी सामने आई है। मिड-डे मील (एमडीएम) के एमआईएस पोर्टल पर जहां बच्चों की संख्या 4,06,329 दर्ज है, वहीं यू-डायस पोर्टल के अनुसार यह संख्या 3,84,219 है। दोनों आंकड़ों में 22,110 बच्चों का अंतर विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

डीपीओ एसएसए को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने दोनों पोर्टलों के आंकड़ों की मिलान कराई। जांच में यह चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई कि एमडीएम और यू-डायस के आंकड़े एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। वहीं विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि यू-डायस पोर्टल पर दर्ज छात्र संख्या वास्तविक और प्रमाणिक है, जबकि एमडीएम पोर्टल में बच्चों की संख्या बढ़ाकर दर्ज की गई है।

आशंका जताई जा रही है कि कहीं न कहीं एमडीएम से जुड़े लाभ के लिए आंकड़ों में हेराफेरी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में वास्तविक नामांकन के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं।

इसके साथ ही तकनीकी टीम को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि आंकड़ों में यह गड़बड़ी किस स्तर पर हुई, इसकी स्पष्ट जांच की जाए। विभाग ने साफ कर दिया है कि यदि आंकड़ों से छेड़छाड़ की पुष्टि होती है, तो इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई तय है।
कक्षा 1 से 8 तक के जिला शिक्षा विभाग के दो पोर्टल पर मौजूद आंकड़े



    प्रखंड का नाम आंकड़ा (यू-डायस) आंकड़ा (एमडीएम)


   बिहपुर
   17,894
   18,052


   गोपालपुर
   14,782
   15,235


   गोराडीह
   23,199
   23,894


   इस्माइलपुर
   8,820
   9,264


   जगदीशपुर
   23,042
   25,004


   कहलगांव
   48,543
   50,715


   खरीक
   20,268
   21,027


   नगर निगम
   16,439
   18,785


   नारायणपुर
   14,064
   14,719


   नाथनगर
   21,324
   22,490


   नवगछिया
   22,484
   22,928


   पीरपैंती
   39,319
   44,392


   रंगरा चौक
   14,275
   14,220


   सबौर
   15,929
   15,910


   सन्हौला
   26,288
   30,726


   शाहकुंड
   27,119
   27,223


   सुल्तानगंज
   30,430
   31,745


Pages: [1]
View full version: भागलपुर शिक्षा विभाग में गड़बड़ी: एमडीएम और यू-डायस आंकड़ों में बड़ा खेल, 22 हजार बच्चों का अंतर

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com