Chikheang Publish time 2026-1-7 04:26:00

विरासत व संस्कृति का मंच बनेगा वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क, डीएम ने राजेंद्र प्रसाद-JP समाधि स्थल का किया निरीक्षण

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/Patna-News-(41)-1767739946158.jpg



जागरण संवाददाता, पटना। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने मंगलवार को जिले में चल रहे विकासात्मक व लोक-कल्याणकारी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बांसघाट के पास बिहार की विरासत व संस्कृति के नए मंच के रूप में विकसित होने वाले देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान (वेस्ट टू वंडर थीम पार्क), लोकनायक जयप्रकाश नारायण समाधि स्थल, जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान, सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक विचरण पथ व पटना हाट निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों व अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
देशरत्न की समाधि व जेपी गंगा पथ के बीच होगा बिहार गौरव उद्यान

डीएम ने सबसे पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण समाधि स्थल के निर्माण के लिए दुजरा दियारा मौजा में स्थल निरीक्षण किया। जेपी गंगा पथ व वेस्ट टू वंडर थीम पार्क के बीच में 1.75 एकड़ में समाधि स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल व जेपी गंगा पथ के बीच बनने वाले वेस्ट टू वंडर थीम पार्क के लिए 10 एकड़ भूमि चिह्नित की।

इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 अगस्त 2025 को किया था। डीएम ने बताया कि इस पार्क में बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व प्रेरक विरासत के विभिन्न रूपों को आधुनिक और रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें बिहार की महान विभूतियों आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक से लेकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण व दशरथ मांझी तक की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा।

पार्क में बिहार के स्थापत्य कला जैसे नालंदा, विक्रमशिला, स्तूपों, मंदिरों एवं मकबरों को भी दर्शाया जाएगा। पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल का मैदान भी रहेगा। यह पूरा पार्क वेस्ट टू वंडर की अवधारणा पर आधारित रहेगा जहां लोहे के कबाड़ को जीवंत कला में बदला जाएगा।

इसके अलावा देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण किया जाएगा। बांस घाट स्थित समाधि स्थल के नजदीक ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण का समाधि स्थल है। जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि बुडको इसका निर्माण शुरू कर सके।
दीघा से गांधी मैदान तक जेपी गंगा पथ के दोनों किनारे होंगे मनोरम

25 अगस्त को मुख्यमंत्री ने 387.40 करोड़ की लागत से गंगा नदी के किनारे दीघा से गांधी मैदान के बीच जेपी गंगा पथ के दोनों ओर 7 किमी लंबे जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना (फेज-1) का शिलान्यास किया था। साथ ही 12.38 करोड़ की लागत से सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक विचरण पथ का भी शिलान्यास किया था।

जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना (फेज-1) खुला हरित क्षेत्र का विकास होगा व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट (गंगा रिसर्च सेंटर) तक विचरण पथ बनने से न केवल मार्निंग वाक बल्कि गंगा घाट पर आने वाले पर्यटकों को गंगा रिसर्च सेंटर व म्यूजियम भ्रमण करने में भी आसानी होगी। छठ घाट तक पहुंचने का रास्ता सुलभ होगा। गांधी मैदान के नजदीक पटना हाट निर्माण के लिए यातायात पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा।
वेस्ट टू वंडर थीम पार्क : बिहार गौरव पार्क प्रमुख तथ्य

[*]10.5 एकड़ में बांस घाट के पास अशोक राजपथ, जेपी गंगा पथ के समानांतर बनेगा।
[*]लोहे के कबाड़ का रचनात्मक पुनर्चक्रण, स्वच्छता, सतत विकास व शहरी सौंदर्य का संगम
[*]सभी आयु वर्ग के लिए आकर्षक सार्वजनिक मनोरंजन स्थल, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक विरासत का प्रदर्शन।
[*]आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, दशरथ मांझी की प्रेरक जीवन गाथा का कलात्मक प्रस्तुतीकरण
[*]नालंदा-विक्रमशिला विश्वविद्यालय, बौद्ध स्तूप, प्राचीन मंदिर व मकबरे।
[*]डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति परिसर में उनक भव्य मान्यूमेंट, प्रवेश द्वार पर टिकुली कला से सजा विशाल प्लाज़ा।
[*]यूरोप की पुनर्जागरणकालीन पियाज़ा से प्रेरित डिज़ाइन।
[*]राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में विशाल प्रेरणा टावर, संग्रहालय, पुस्तकालय, युवाओं-छात्रों के लिए ज्ञान व प्रेरणा केंद्र।
[*]गौर, रायल बंगाल टाइगर की कबाड़ धातु से बनी कलात्मक आकृतियां।
[*]ओपन प्लाज़ा, वाकिंग ज़ोन, सांस्कृतिक व सामुदायिक गतिविधियों का स्थान, पर्यटकों के लिए आकर्षक माहौल।
Pages: [1]
View full version: विरासत व संस्कृति का मंच बनेगा वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क, डीएम ने राजेंद्र प्रसाद-JP समाधि स्थल का किया निरीक्षण

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com