cy520520 Publish time 2026-1-6 18:27:19

JPSC ने जारी किया 28 परीक्षाओं का कैलेंडर, 8 मार्च को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/06/article/image/JPSC-1767705648175.jpg



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 आठ मार्च को होगी। इस परीक्षा का अप्रैल माह में परिणाम जारी हो सकता है। इसकी मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक संभावित है। मई अंतिम सप्ताह में इसका परिणाम जारी हो सकता है।

इसके बाद 16 से 19 जून तक साक्षात्कार आयोजित होगा। इस तरह सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित हुईं तथा परिणाम जारी हुआ तो जून माह तक यह परीक्षा पूरी हो जाएगी। हालांकि अभी इस परीक्षा के लिए विज्ञापन प्रकाशित नहीं हुआ है।

आयोग ने मंगलवार को जून माह तक आयोजित होनेवाली विभिन्न प्रतियाेगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करते हुए परीक्षाओं की उक्त संभावित तिथि घोषित की।

जारी कैलेंडर के अनुसार, 29 मार्च को झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) आयोजित हो सकती है। यह परीक्षा के तहत दो पत्रों की परीक्षा होगी, जिसमें वस्त़ुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार बुधवार से शुरू होगा जो नौ जनवरी तक चलेगा। छठी सीमित उपसमाहर्ता लिखित परीक्षा 10-11 जनवरी को आयोजित होगी।

इसी तरह, विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक बैकलाग नियुक्ति प्रतियोगिता के तहत सांख्यिकी, मैथिली और श्रम एवं समाज कल्याण विषय के लिए 18 जनवरी को प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा, जबकि साक्षात्कार 19 जनवरी को होगा।

वहीं, सहायक प्राध्यापक नियमित नियुक्ति के तहत जुलाजी तथा अंग्रेेजी विषय के लिए प्रमाणपत्रों की जांच 19 से 21 जनवरी तक होगी। नियमित नियुक्ति के तहत ही हो एवं पंचपरगनिया विषय के लिए प्रमाणपत्रों की जांच तथा साक्षात्कार 10 फरवरी को निर्धारित है।

आयोग ने कुल 28 प्रतियोगिता परीक्षाओं की संभावित तिथि घोषित की है, जिससे हजारों पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ होगा।
अन्य परीक्षाओं की संभावित तिथि



    परीक्षा का नाम परीक्षा की प्रकृति संभावित तिथि


   वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति
   मुख्य परीक्षा
   22-24 जनवरी


   खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी
   साक्षात्कार
   29-31 जनवरी


   यूनिवर्सिटी प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट
   साक्षात्कार
   12 फरवरी


   एसोसिएट प्रोफेसर कम सीनियर साइंटिस्ट
   साक्षात्कार
   13 फरवरी


   आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी
   लिखित परीक्षा
   05-07 मार्च


   होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी
   लिखित परीक्षा
   05-07 मार्च


   यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी
   लिखित परीक्षा
   05-07 मार्च


   संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025
   प्रारंभिक परीक्षा
   08 मार्च


   संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025
   प्रारंभिक परीक्षा
   15 मार्च


   संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023
   प्रारंभिक परीक्षा
   22 मार्च


   झारखंड पात्रता परीक्षा-2024
   लिखित परीक्षा
   29 मार्च


   सहायक वन संरक्षक नियुक्ति
   मुख्य परीक्षा
   04-07 अप्रैल


   प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष नियुक्ति
   लिखित परीक्षा
   18-19 अप्रैल


   कारखाना निरीक्षक नियुक्ति
   लिखित परीक्षा
   25-26 अप्रैल


   संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025
   मुख्य परीक्षा
   02-04 मई


   संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025
   मुख्य परीक्षा
   09-11 मई


   संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023
   मुख्य परीक्षा
   16-18 मई


   ब्वायल इंसपेक्टर नियुक्ति
   लिखित परीक्षा
   29-30 मई


   सहायक निदेशक/सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर बैकलॉग परीक्षा
   लिखित परीक्षा
   07 जून


   सहायक निदेशक/सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर बैकलॉग परीक्षा
   लिखित परीक्षा
   14 जून


   संयुक्त सिविल सेवा नियमित परीक्षा-2025
   साक्षात्कार
   16-19 जून


   संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025
   साक्षात्कार
   22-23 जून


   संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023
   साक्षात्कार
   24 जून


Pages: [1]
View full version: JPSC ने जारी किया 28 परीक्षाओं का कैलेंडर, 8 मार्च को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com