deltin33 Publish time 2026-1-6 15:56:34

हिमाचल की राजनीति के चिर प्रतिद्वंदी एक साथ, जयराम के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे मंत्री नेगी; क्या मिट गए गिले शिकवे?

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/06/article/image/Jairam-and-negi-1767695610308.jpg

जयराम ठाकुर के आवास में उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी।



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर में आपसी विवाद किसी से छिपा नहीं है। कुछ समय पूर्व तक दोनों एक दूसरे के कट्टर विरोधी थे। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सभी पुराने गिले शिकवे भुलाकर उनके आवास पर पहुंचे। नेगी ने जयराम को जन्मदिन की बधाई दी। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों की इस आपसी प्रेमपूर्ण भेंट से आपसी टकराव समाप्त हो जाएगा।

जगत सिंह नेगी और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर में लंबे समय से आपसी विवाद चला हुआ था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद से दोनों में लगातार टकराव हो रहा था। इस बार विधानसभा के अंदर और बाहर टकराव कुछ ज्यादा ही गहरा गया। यही नहीं विपक्ष ने जगत सिंह नेगी का लगातार विधानसभा सत्र के दौरान बहिष्कार किया।
आखिर कैसे बढ़ा दोनों में टकराव

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर तीखी टिप्पणी की थी और मुख्यमंत्री रहते कार्यों पर सवाल उठाए। इस दौरान जयराम ठाकुर और विपक्ष ने असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगाए। उन्होंने इसका जोरदार विरोध किया। विपक्ष ने मत्री नेगी के बयान को गंभीर मानते हुए विधानसभा में हंगामा किया और विरोध जताया। इसके बाद विवाद आगे बढ़ता गया।
विधानसभा से बहिष्कार

विपक्ष ने नेगी के सदन संबोधन का बहिष्कार किया और कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक हमला बोला। नेगी ने भी विशेषाधिकार हनन का नोटिस जयराम ठाकुर के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को दिया, आरोप लगाते हुए कि जयराम ठाकुर ने उन्हें सदन में अपमानित किया।
सराज पहुंचे नेगी से हुई थी बदसलूकी

यह मामला यहीं नहीं रुका और जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में आपदा का जायजा लेने पहुंचे तो वहां पर उनकी गाड़ी को रोकने के साथ उनकी गाड़ी पर जूते आदि फेंके गए, जिसे लेकर एफआईआर भी दर्ज हुई और यह विवाद काफी बढ़ा।



यह भी पढ़ें: Jairam Thakur: हिमाचल भाजपा में गुटबाजी पर खुलकर बोले पूर्व CM, सुक्खू सरकार पर निशाना; टैक्स बढ़ाने से विकास नहीं होगा


यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार के सभी कर्मचारियों को हिम एक्सेस पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण, CM सुक्खू ने तय कर दी डेडलाइन
Pages: [1]
View full version: हिमाचल की राजनीति के चिर प्रतिद्वंदी एक साथ, जयराम के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे मंत्री नेगी; क्या मिट गए गिले शिकवे?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com