Deepika Padukone को जन्मदिन पर सोनम कपूर ने दी बधाई, कभी एक हीरो के चक्कर में दोनों बन बैठी थीं दुश्मन!
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/06/article/image/Sonamdp-1767673906998.jpgदीपिका पादुकोण को सोनम ने दी बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। दीपिका पूरे 40 साल की हो गई हैं। अपने इस जन्मदिन पर दीपिका ने काफी कुछ खास किया है। दीपिका ने एक फैन मीट रखा, जहां वो अपने चाहने वालों से मिलीं तो वहीं दीपिका को सिनेमा के कई स्टार्स ने भी बधाईयां दी हैं। वहीं इसमें एक नाम सोनम कपूर का भी रहा है।
सोनम ने दी दीपिका को बधाई
दरअसल सोनम कपूर ने दीपिका पादुकोण को जन्मदिन पर बर्थडे विश किया है। दीपिका के जन्मदिन पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपनी और दीपिका की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही हीरोइनें साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा कि, जन्मदिन की शुभकामनाएं दीपिका।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/06/template/image/DP-Sonam-2-1767674371327.JPG
इस पोस्ट को देखने के बाद हर किसी का ध्यान इसी पर गया और लोग कहने लगे कि क्या वाकई में अब दीपिका और सोनम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और दोनों सारे गिले-शिकवे भुला चुकी हैं।
कभी रणबीर की वजह से हुआ था झगड़ा
कहा जाता है कि सोनम और दीपिका एक वक्त पर एक दूसरे को नापसंद करती थीं। दोनों अभिनेत्रियों में कोल्ड वॉर चलती थी। आपको बता दें कि सोनम और दीपिका दोनों ने ही कभी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डेट किया था। सोनम ने हिंदी सिनेमा में फिल्म सांवरिया से कदम रखा था।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/06/template/image/ranbir-1767674421253.jfif
इस फिल्म में रणबीर कपूर और सोनम की कैमिस्ट्री की भी चर्चा हुई और कहा गया कि इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया। इसके बाद रणबीर का नाम दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया और कहा गया कि दोनों काफी वक्त एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे।
करण के शो में मारा ताना और साधा निशाना
कहा जाता है कि दीपिका और रणबीर ब्रेकअप के बाद भी दोस्त बन गए। दोनों एक दूसरे के साथ पार्टीज भी करते थे और उन पार्टीज में रणबीर की एक्स रहीं सोनम को इनवाइट नहीं किया जाता था। इसके अलावा सोनम ने \“कॉफी विद करण\“ में दीपिका के फैशन और स्टाइल पर निशाना साधा था तो वहीं दीपिका ने भी इसका जवाब इसी शो में दिया था। वहीं पीआर टीम को लेकर भी दीपिका और सोनम में खूब अनबन रही।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/06/template/image/DP-Sonam-1767674453570.jpg
हालांकि साल 2010 में जब दोनों करण जौहर के कॉफी विद करण में आईं तो यहां पर आकर दोनों ने जमकर रणबीर का मजाक उड़ाया था, लेकिन इसके बाद दोनों में अनबन होती गई। हालांकि दोनों जब पब्लिकली मिलतीं तो एक-दूसरे को ग्रीट करती थीं। सोनम ने भी रणबीर के साथ फिल्म संजू में काम किया था।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/06/template/image/DP-Sonam-1-1767674475725.JPG
बीते सालों में दोनों के रिश्ते अब बहुत बदल गए हैं और यही वजह है कि दीपिका के जन्मदिन पर सोनम उन्हें बधाईयां दे रही हैं।
Pages:
[1]