तीन साल की बच्ची को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार हुई मां, सऊदी से लौटे पति के उड़े होश
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/05/article/image/love-affair-1767618197934.jpgजागरण संवाददाता, देवरिया। रिश्ते के भाई पर शादीशुदा बहन का दिल आ गया। दोनों दो वर्ष से चोरी छिपे मिल रहे थे। कुछ दिन बाद दोनों का प्रेम चर्चा का विषय बन गया। ऐसे में बहन, रिश्ते के भाई के साथ घर से फरार हो गई।
घटना की जानकारी विदेश रहे रहे महिला के पति को हुई तो वहां से घर पहुंच उन्होंने बनकटा थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
महिला का पति सउदी अरब रहता है। वह संयुक्त परिवार में अपनी तीन वर्ष की बेटी के साथ घर पर रहती थी। इस बीच महिला के पति के चचेरे भाई का साला भी घर पर ही अक्सर रहता था। इस बीच महिला के घर रह रहे उसके पति के चचेरे भाई के साले से नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा।
महिला जरूरत के सामान मंगाने के लिए उसे बुलाने लगी। महिला अपने तीन वर्षीय बच्ची को घर छोड़ कर अपने पति के चचेरे भाई के साले के साथ फरार हो गई। लोगों ने इसकी सूचना सउदी अरब में रह रहे उसके पति को दी। वह विदेश से घर पहुंचा और बनकटा थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
उधर, बेटी मां काे याद कर रो रही है, जबकि पति अपनी पत्नी को चारों तरफ खोज रहा है। बनकटा के थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। दोनों का लोकेशन भी मिला है। दोनों को बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा। महिला को भगाने वाला युवक रिश्ते में उसका भाई लगेगा है।
Pages:
[1]