Chikheang Publish time 2026-1-5 15:28:45

बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे बनेगा स्मार्ट फोरलेन, लगेंगी आधुनिक फ्लड लाइट्स; हाईटेक CCTV कैमरों से होगी निगरानी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/05/article/image/jkrg-1767607162711.jpg

असैनी मोड़ पर लखनऊ-अयोध्या हाईवे को जोड़ने के लिए सड़क चौड़ाई का हो रहा कार्य



संवाद सूत्र, जागरण बाराबंकी। शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। असेनी से रामनगर तिराहे तक 12 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। 29 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के डिवाइडर पर अत्याधुनिक फ्लड लाइटें लगेंगी, जबकि पूरे मार्ग पर हाईटेक सीसी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी। निर्माण शुरू कर दिया गया है।

नगर पालिका परिषद बाराबंकी की सीमा से होकर गुजरने वाला सफेदाबाद-चौपुला मार्ग करीब 16 किलोमीटर लंबा है। पहले यह लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा था, लेकिन लखनऊ-अयोध्या हाईवे बनने के बाद यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन कर दिया गया था।

अब इसी मार्ग के असेनी से रामनगर तिराहे तक करीब 12 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन के रूप में विकसित होगा। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की कार्ययोजना धरातल पर उतरने लगी हैं। हाईवे से जोड़ते हुए असेनी मोड़ से कार्य आरंभ कर दिया गया है।

सुरक्षा के साथ चमकेंगी सड़क

परियोजना के तहत चार करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से डिवाइडर बनाए जाएंगे। इन डिवाइडरों पर विशेष प्रकार की फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी, जो रात में भी दिन जैसा उजाला देंगी। इससे सड़क की खूबसूरती बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए हर 500 मीटर की दूरी कवरेज करने वाले हाईटेक सीसी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे पूरे मार्ग पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- बोर्ड एग्जाम से जुड़ी है प्रॉब्लम तो यहां मिलेगा सॉल्यूशन...छात्रों के लिए बनेगी स्पेशल हेल्प डेस्क, टोल फ्री नंबर जारी

चौड़ीकरण के लिए ढाई करोड़ रुपये मिले

चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत 29.71 करोड़ रुपये के सापेक्ष 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। फोरलेन के बीच में पड़ने वाली जमुरिया नदी को ध्यान में रखते हुए तकनीकी मानकों के अनुसार पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

हरियाली भी होगी विकसित

फोरलेन निर्माण की जद में आने वाले करीब 250 पेड़ आरक्षित वन क्षेत्र में आते हैं। इनके कटान की अनुमति राज्य और केंद्र सरकार से मिल चुकी है। इसके बदले हरख क्षेत्र के चकसार में रिजर्व फॉरेस्ट विकसित किया जाएगा, जहां 2500 पौधे लगाए जाएंगे। यह मार्ग बहराइच और अयोध्या को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।



असेनी से रामनगर तिराहे तक फोरलेन निर्माण की सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। हरख में रिजर्व फॉरेस्ट के लिए जमीन मिल गई है। जल्द ही पेड़ कटान और निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा


                                                      राजीव कुमार राय, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
Pages: [1]
View full version: बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे बनेगा स्मार्ट फोरलेन, लगेंगी आधुनिक फ्लड लाइट्स; हाईटेक CCTV कैमरों से होगी निगरानी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com