आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
[*]1650-इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
[*]1789-अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
[*]1836-मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
[*]1911-इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
[*]1915-टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
[*]1927-अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
[*]1928-भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म।
[*]1932-प्रसिद्ध हास्य अभिनेता महमूद का जन्म।
[*]1959-आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
[*]1962-कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
[*]1970-मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
[*]1971-बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
[*]1977-सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
[*]2000-चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
[*]2001-संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
[*]2002-बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
[*]2003-ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
[*]2004-मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन।
[*]2006-विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
[*]2009-अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
[*]2011-चीन ने जिक्कान उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
[*]2016-भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द-गिर्द छिपे आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया।
[*]2017-विदेशी माता-पिता की संतान और भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम अल्टर का निधन।
[*]2020-भारत के प्रसिद्ध चित्रकार तथा कार्टूनिस्ट के. सी. शिवशंकर का निधन।
[*]
https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu
World HistoryIndian and World HistoryHistory
Next Story
Pages:
[1]