आज से शुरू होगा आईसीसी महिला World Cup 2025, भारत-श ...
खेल डेस्क। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का आज ये शुरू होगा। गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में उद्घाटन मुकाबला आज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम और चमारी अटापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंका टीम के बीच खेला जाएगा।भारतीय महिला टीम 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। विश्वकप के मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क देख सकते हैँ। वहीं पहला मैच फैंस फोन पर जियोहॉटस्टार एप पर भी देख सकते हैं। इस विश्व कप में कई भारतीय क्रिकेटरों पर सभी की नजर होंगी। इनमें प्रमख रूप से स्मृति मंधाना हैं जो अभी फॉर्म में चल रही हैं।
भारतीय टीम इस प्रकार है: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी और क्रांति गौड़।
श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविषा दिलहारी, ड्यूमी विहांगा, पियूमी वत्सला, इनोका रणवीरा, निलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, मल्की मडारा और अचिनी कुलसूर्या।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Pages:
[1]