cy520520 Publish time 2025-11-22 13:36:29

MCD उपचुनाव से पहले AAP ने चला बड़ा दांव, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री को पार्टी में किया शामिल

/file/upload/2025/11/6333041299628227613.webp

असीम अहमद खान की आम आदमी पार्टी में हुई वापसी।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री असीम अहमद खान कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक शिकायत पर उन्हें मंत्री पद से हटाकर सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई जांच में क्लीन चिट और कोर्ट से बाइज्जत बरी होने पर पार्टी ने उन्हें अपने परिवार में शामिल किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें, असीम अहमद खान केजरीवाल सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे थे। उन्हें 2015 में भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

हाल ही में पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। वह एमसीडी उपचुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर नाराज चल रहे थे। उनके बेटे आले मोहम्मद इकबाल मटिया महल सीट से आप के विधायक हैं। वह डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। आप ने चांदनी महल सीट से मुद्दसिर उस्मान कुरैशी को उतारा है।
30 नवंबर को होगी 12 वार्डों में वोटिंग

दिल्ली एमसीडी में 12 वार्डों के लिए होनेवाले उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। यह 12 सीटें हैं- मुंडका, शालीमार बाग, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर।
Pages: [1]
View full version: MCD उपचुनाव से पहले AAP ने चला बड़ा दांव, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री को पार्टी में किया शामिल