Chikheang Publish time 2025-11-22 12:36:50

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा; कई इलाकों में AQI 400 पार

/file/upload/2025/11/5868199798372484800.webp

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार आठवें दिन बेहद खराब श्रेणी में।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। शनिवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 365 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। लगातार आठवें दिन AQI 300 से ऊपर बना हुआ है और फिलहाल सुधार के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचकर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। खराब होती हवा को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 11 नवंबर को ही पूरे एनसीआर क्षेत्र में GRAP-3 के प्रतिबंध लागू कर दिए थे, जिनका सख्ती से पालन किया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति आनंद विहार (422), वजीरपुर (427), विवेक विहार (423), बवाना (419) और जहांगीरपुरी (417) जैसे इलाकों में देखी जा रही है।

इस बीच मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन भर आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।



    इलाका AQI


   आनंद विहार
   422


   अशोक विहार
   403


   बवाना
   419


   डीटीयू
   402


   जहाँगीरपुरी
   417


   मुंडका
   414


   नरेला
   401


   नेहरू नगर
   402


   रोहिणी
   414


   विवेक विहार
   423


   वजीरपुर
   427


Pages: [1]
View full version: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा; कई इलाकों में AQI 400 पार