LHC0088 Publish time 2025-11-22 10:07:04

केजरीवाल भूले पंजाब महिलाओं को ₹1000 देने का वादा, बीजेपी महिला मोर्चा आज चंडीगढ़ प्रदर्शन करेगी

/file/upload/2025/11/8058425510924179577.webp

भाजपा महिला मोर्चा 1000 रुपये की गारंटी पूरी न होने पर आज चंडीगढ़ में करेगा प्रदर्शन



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भाजपा महिला मोर्चा आप सरकार की ओर से महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक देने का वादा पूरा न होने के खिलाफ शनिवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी।

भाजपा के प्रदेश कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने एक्स पर लिखा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 22 नवंबर 2021 को मोगा में एक रैली दौरान राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने की जो गारंटी दी गई थी, उसके 4 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन आज तक पंजाब की महिलाओं को इस वादे की एक भी किस्त नहीं मिली। इसी के खिलाफ महिला मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में रोष मार्च निकाला जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने बताया कि केजरीवाल द्वारा की गई इस गारंटी के मुद्दे पर राज्यभर की सैकड़ों महिलाएं सुबह 11 बजे सेक्टर–37 स्थित भाजपा कार्यालय से सेक्टर दो स्थित मुख्यमंत्री के कैंप आफिस की ओर कूच करेंगी।

जय इंदर कौर ने सवाल उठाया कि पंजाब के ‘सुपर सीएम’ केजरीवाल से बीते 45 महीनों में महिलाओं के खातों में एक भी रुपया क्यों नहीं आया? उन्होंने कहा कि महिलाएं केजरीवाल से तीसरी गारंटी का हिसाब लेकर रहेंगी और यह जवाब जरूर लिया जाएगा कि 3 करोड़ पंजाबियों को हर महीने 1000 रुपए देने का वादा कहां दबाकर बैठ गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रोष मार्च केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि केजरीवाल की ‘झूठी गारंटियों’ के खिलाफ एक बड़ी मुहिम की शुरुआत है। जनता ने केजरीवाल पर जो भरोसा किया था, उन्होंने उस भरोसे को तोड़ दिया है और अब लोग उनसे हिसाब मांगने को तैयार खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की लाखों महिलाओं ने गारंटी कार्ड भरा था, रैलियों में हिस्सा लिया था, लेकिन आज 4 साल बाद भी महिलाओं को वह पैसा नहीं मिला, जिसका वादा केजरीवाल ने चुनावों से पहले किया था।
Pages: [1]
View full version: केजरीवाल भूले पंजाब महिलाओं को ₹1000 देने का वादा, बीजेपी महिला मोर्चा आज चंडीगढ़ प्रदर्शन करेगी