deltin33 Publish time 2025-11-21 23:08:01

राशन कार्डधारकों को इस बार नहीं मिलेगा बाजरा, करनी पड़ेगी मार्केट से खरीद; सिर्फ गेहूं का होगा वितरण

/file/upload/2025/11/2009789468209167905.webp

सोनीपत के बीपीएल परिवार को इस बार नहीं मिलेगा बाजरा।



जागरण संवाददाता, सोनीपत। सर्दियों में हर साल मिलने वाला बाजरा इस बार बीपीएल राशन कार्ड धारकों की थाली से दूर हो गया है। सरकार की ओर से जारी दिसंबर की लोकेशन में भी बाजरा शामिल नहीं किया गया है। डिपो धारकों को केवल गेहूं, चीनी और सरसों का तेल ही उपलब्ध करवाया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उपभोक्ताओं को नवंबर की तरह दिसंबर में भी पूरा पांच किलो गेहूं ही प्राप्त होगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को बाजार से बाजरे की खरीद करनी होगी। बीपीएल परिवारों ने सरकार से राशन में बाजरा शामिल करने की मांग की है।


पिछले कई वर्ष से सर्दियां आते ही उपभोक्ताओं को पांच किलो गेहूं की जगह तीन किलो गेहूं और दो किलो बाजरा दिया जाता था, लेकिन इस बार बाजरा न पहुंच पाने से व्यवस्था बदल गई है। डिपो धारक भी इसे लेकर संशय में हैं।

हर वर्ष नवंबर तक बाजरा पहुंच जाता था, लेकिन इस बार दिसंबर की लोकेशन में भी इसका बाजरा नहीं है, जबकि उपभोक्ता बाजरे की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन लोकेशन में नहीं होने के कारण वितरण संभव नहीं है। हालांकि, जल्द ही दिसंबर का राशन डिपो पर पहुंचने की उम्मीद है।
जिले में बीपीएल कार्डों की संख्या में लगातार गिरावट

जिले में बीपीएल कार्डों की संख्या तेजी से कम होती जा रही है।सितंबर में 2,38,821 बीपीएल कार्ड थे, जो अक्टूबर में घटकर 2,19,442 हो गए थे। वहीं, नवंबर में यह संख्या 2,13,247 रह गई है। दो महीनों में 25 हजार से अधिक बीपीएल कार्ड कम हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि ई-केवाईसी समय पर न होने के कारण कई कार्ड स्वतः निष्क्रिय हो गए। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय रहते ई-केवाइसी अपडेट करने की अपील की है।
ब्लॉक के हिसाब से बीपीएल कार्डों की स्थिति
सोनीपत जिला (हरियाणा) - ब्लॉक वार बीपीएल राशन कार्ड एवं सदस्यों की संख्या



    ब्लॉक का नाम बीपीएल कार्डों की संख्या कुल सदस्यों की संख्या


   गन्नौर
   36,944
   1,45,231


   गोहाना
   27,802
   1,07,183


   कथूरा
   10,797
   41,002


   खरखौदा
   23,668
   90,976


   मुंडलाना
   17,823
   66,603


   राई
   27,466
   1,05,584


   सोनीपत
   68,747
   2,64,729


   कुल योग
   2,13,247
   8,21,308





हर साल नवंबर में बाजरा राशन डिपो पर पहुंच जाता था। इस बार दिसम्बर की लोकेशन में भी बाजरा नहीं दिया गया है। दिसंबर में भी उपभोक्ताओं को गेहूं वितरित किया जाएगा। जल्द ही राशन डिपो पर राशन पहुंचने की उम्मीद है। - त्रिलोक जैन, राशन डिपो धारक, सोनीपत
Pages: [1]
View full version: राशन कार्डधारकों को इस बार नहीं मिलेगा बाजरा, करनी पड़ेगी मार्केट से खरीद; सिर्फ गेहूं का होगा वितरण