RRB NTPC UG Result 2025 Out: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
/file/upload/2025/11/7716787597027040211.webpएजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: आरआरबी की ओर से RRB NTPC UG Result 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in पर जाकर तुरंत अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ RRB NTPC UG cut off 2025 भी जारी कर दी गई है। सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ अंक बी देख सकते हैं। बता दें, कटऑफ मार्क्स कैटेगरी वाइजा जारी किया गया है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन में 07 अगस्त से 09 सितंबर, 2025 के बीच किया गया था। साथ ही इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल3,058 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
[*]आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
[*]इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर “RRB NTPC UG Result 2025“ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
[*]लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएप फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
[*]रिजल्ट डाउनलोड करने के बादअंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC UG Result 2025 Live: एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT-1 रिजल्ट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से rrbcdg.gov.in करें डाउनलोड
Pages:
[1]