LHC0088 Publish time 2025-11-21 18:37:05

Mathura News: पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

/file/upload/2025/11/9167773207297747467.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा के समीप गुरुवार रात नौ बजे एक महिला के सिर पर गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने गंभीर घायल महिला को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्वजन से पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना गोविंद नगर क्षेत्र जगन्नाथपुरी मुहल्ले की रहने वाली 25 वर्षीय खुशी अग्रवाल ने करीब पांच वर्ष पूर्व महाविद्या कॉलोनी के रहने वाले सूरज अग्रवाल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा। इसके बात पति और पत्नी में विवाद होने लगा।

खुशी मायके में आकर रहने लगी और पति से तलाक लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे दिया, जो विचाराधीन चल रहा है। पिता विपिन अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार शाम सात बजे पति सूरज खुशी को बहला फुसला कर घर से ले गया। गांव धौरेरा के समीप उसके सिर पर गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

स्वजन को जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और महिला को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि खुशी अग्रवाल को सिर में गोली लगी है, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: Mathura News: पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर