LHC0088 Publish time 2025-11-21 11:36:39

Bihar Weather Today: ठंड से राहत, कोहरा करेगा परेशान; पटना-गया सहित कई जिलों में दिखेगा असर

/file/upload/2025/11/3840270294843224443.webp

बिहार के कई जिलों में कोहरा पड़ने की संभावना। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम चार से पांच दिनों के दौरान पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड व राजधानी व आसपास इलाकों में हल्के स्तर का कोहरा छाए रहेगा।

तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चार-पांच से दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

सुबह-शाम हल्की ठंड व दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस एवं फारबिसगंज का 31.2 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा। पटना, गया सहित कई जिलों में कोहरा परेशान कर सकता है।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस है।

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages: [1]
View full version: Bihar Weather Today: ठंड से राहत, कोहरा करेगा परेशान; पटना-गया सहित कई जिलों में दिखेगा असर