यमुनानगर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दर्दनाक मौत
/file/upload/2025/11/4794100798662305758.webpयमुनानगर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। दामला में दुकान से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर पड़े घायल अवस्था में युवक को राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंजल जट्टान निवासी 32 वर्षीय रविंद्र सिंह के रूप में हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। मृतक के पिता देसराज ने बताया कि रविंद्र की मोबाइल की दुकान थी। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर आ गया था।
वह घर से सामान लेने के लिए दामला की ओर गया। जहां से वापस लौटते समय किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र घायल होकर सड़क पर गिर गया था। उन्हें अस्पताल से पता लगा।
Pages:
[1]