LHC0088 Publish time 2025-11-21 04:06:57

करनाल धान घोटाला: आरोपी सुपरवाइजर की मौत, सचिव को गिरफ्तारी से राहत

/file/upload/2025/11/1594435388814835666.webp

करनाल धान घोटाला: आरोपी सुपरवाइजर की मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, करनाल। करनाल मंडी में फर्जी गेट पास काट कर किए गए करोड़ों रुपये के धान घोटाले के आरोपित मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई है। दो दिन से पीजीआइ चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वीरवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। वहीं, करनाल मंडी की सचिव आशा रानी की गिरफ्तारी पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 28 नवंबर तक रोक लगा दी है। साथ ही पुलिस इस मामले को लेकर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। अब हाईकोर्ट 28 नवंबर को आशा की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करेगा।

फर्जी गेट पास मामले में सीआइए 2 पुलिस ने मंडी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया था और दो दिन के रिमांड के दौरान उसके कब्जे से पांच लाख रुपये भी बरामद किए थे। इसके बाद 14 नवंबर को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था। 17 नवंबर को जेल में पंकज तुली की तबियत अचानक खराब हो गई थी।

इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में लाया गया था, लेकिन गंभीर स्थित होने के चलते उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया था। डाक्टरों ने बताया कि उसे ब्रेन हेमरेज हुआ है। पिछले दो दिनों से पीजीआइ में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन वीरवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका संस्कार किया जाएगा। गौर हो कि तुली से पूछताछ के आधार पर दो आपरेटर अंकुश व अंकित को भी जेल भेजा चुका है और इस मामले में सचिव आशा फरार चल रही है।
आशा की जमानत को लेकर 28 को होगा फैसला

फर्जी गेट पास मामले में आरोपित करनाल मंडी सचिव आशा रानी की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को रोक लगा दी है। 28 नवंबर तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकेगी, साथ ही पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि आशा रानी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत को लेकर याचिका दायर की थी। इससे पहले, जिला अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। तभी से सचिव फरार चल रही है। वहीं, आक्शन रिकार्डर यशपाल भी फरार चल रहा है। जिला अदालत से उसकी भी जमानत खारिज हो चुकी है।
Pages: [1]
View full version: करनाल धान घोटाला: आरोपी सुपरवाइजर की मौत, सचिव को गिरफ्तारी से राहत