राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 25 नंबवर को फहराई जाएगी धर्मध्वजा, PM मोदी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फहराएंगे ध्वज
/file/upload/2025/11/5736333459874032172.webpप्रवीण तिवारी, अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 25 नंबवर को धर्मध्वजा फहराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज फहराएंगे। मंदिर के मुख्य शिखर पर फहराए जाने वाली ध्वजा रामनगरी पहुंच गई है।
परकोटे में निर्मित देव मंदिरों में ध्वजारोहण के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी। इस उत्सव के बाद इन देव मंदिरों के शिखरों पर ट्रस्ट के सदस्य ही धर्मध्वजा फहरा सकते हैं। अभी इसकी तैयारी ही ट्रस्ट ने नहीं की है। ट्रस्ट का पूरा ध्यान इस समय मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण पर केंद्रित है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मुख्य शिखर पर ध्वजा फहराएंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। पूरक मंदिरों पर ध्वजारोहण बाद में होगा। राम मंदिर में छह पूरक मंदिर हैं, जो राम मंदिर के चारों ओर बने परकोटे में स्थित हैं।
राम मंदिर पर ध्वजारोहण के परीक्षण का वीडियो- pic.twitter.com/hDHZV6oZ61
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) November 20, 2025
इनमें भगवान शिव, गणेश, हनुमान, सूर्य, मां दुर्गा तथा देवी अन्नपूर्णा की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस उत्सव के बाद ही इन मंदिरों में दर्शन शुरू होने की चर्चा है। इनके अतिरिक्त शेषावतार मंदिर भी परिसर में है। इसके अलावा सप्तऋषियों के मंदिर हैं। इनमें महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, शबरी और ऋषि पत्नी अहिल्या की प्रतिमाएं विराजित हैं। प्रधानमंत्री ध्वजारोहण सप्तऋषियों के मंदिर में भी दर्शन को जाएंगे।
Pages:
[1]