पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों काे लगी गोली, सिपाही भी घायल; सीतापुर के रहने वाले हैं आरोपित
/file/upload/2025/11/3169300792624699714.webpसंवाद सूत्र, भरावन (हरदोई)। बदमाशों को लंगड़ा करने का अभियान जारी है। चोरी की रोकथाम और अपराधियों पर कार्रवाई की मुहिम में अतरौली पुलिस ने बुधवार की रात दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ सघन अभियान जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अतरौली के ग्राम बानपुर के सुशील, गोनी गांव के श्रीराम के घर में एक अगस्त की रात चोरी हुई थी। इसके अलावा अन्य गांवों में भी घटनाएं हुईं थीं। पुलिस चोरियों की रोकथाम के प्रयास कर रही थी। पुलिस व सर्विलांस,एसओजी टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगीं थीं। सीतापुर के कुरसंडा के रामजी का चोरियों में नाम आया। तो उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि चोरियों में शामिल आरोपित ढ़िकुन्नी गांव के पास बाइक से जा रहे हैं। चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान लालपुर की तरफ से बाइक सवार आते दिखे। पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में रामजी के बाएं पैर में व उसके साथी सीतापुर के थाना तंबौर के ग्राम मटरवा के विजय के दाएं पैर में गोली लगी। दो घायल होने पर गिर गए।
मुठभेड़ के दौरान सिपाही उदयवीर के भी चोट लगी है। एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पूछताछ में आरोपितों ने गोनी, गौढ़ी, व संडीला के किशोरीखेड़ा में घरों में चोरियों को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 15,170 रुपये व दो तमंचे बरामद किए। पुलिस घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया।
Pages:
[1]