Grahan 2026: कब लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण? रखें इन बातों का ध्यान
/file/upload/2025/11/7057024881475254272.webpGrahan 2026: सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस साल कुल चार ग्रहण (Grahan 2026) लगेंगे दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण। आइए जानते हैं कि साल के पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण की सही तिथि क्या है और सूतक काल के दौरान हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सूर्य ग्रहण 2026 में कब लगेगा? (Surya Grahan 2026 Date)
/file/upload/2025/11/638639971505949372.jpg
[*]साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा, जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण 2026 में कब लगेगा? (Chandra Grahan 2026 Date)
/file/upload/2025/11/7852520392869851753.jpg
[*]नए साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। यह भारत से भी दिखाई देगा। बता दें कि इस दिन होली का त्योहार भी पड़ रहा है।
ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं? (Grahan 2026 Dos And Donts)
ग्रहण के दौरान क्या करें?
[*]भगवान के नाम का जाप करें।
[*]यह समय पूजा-पाठ के लिए अच्छा माना जाता है।
[*]ऐसे में हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र, या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
[*]मन को शांत रखने के लिए ध्यान करें।
[*]ग्रहण के बुरे प्रभावों से भोजन और जल को बचाने के लिए उसमें तुलसी दल या कुशा डाल दें।
[*]ग्रहण समाप्त होते ही पवित्र स्नान करें।
[*]इसके बाद गरीबों को अन्न, वस्त्र, व धन का दान करें।
[*]ग्रहण समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
ग्रहण के दौरान क्या नहीं करें?
[*]सूतक काल शुरू होने के बाद से ग्रहण समाप्त होने तक भोजन पकाने या खाने से बचें।
[*]घर या मंदिर में स्थापित देवताओं की मूर्तियों को न छुएं।
[*]इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
[*]इस अवधि में किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक काम की शुरुआत न करें।
[*]गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
[*]इस दौरान नुकीली चीजों से दूर रहना चाहिए, खासकर गर्भवती महिलाओं को।
[*]इस दौरान तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
Ram Mandir Flag Ceremony: इस शुभ योग में होगा राम मंदिर का भव्य ध्वजारोहण, जानें घर पर कैसे करें राम लला की विशेष पूजा?
यह भी पढ़ें:
Subrahmanya Sashti 2025: सुब्रह्मण्य षष्ठी पर कैसे करें कार्तिकेय जी की पूजा, जानिए सामग्री और संपूर्ण जानकारी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pages:
[1]