LHC0088 Publish time 2025-11-20 16:47:42

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार ली बिहार CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उप-मुख्यमंत्री

CM Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और NDA शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेता मौजूद रहे।




#WATCH | Nitish Kumar takes oath as the Chief Minister of Bihar for the 10th time in the presence of Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP National President JP Nadda and other NDA leaders at Gandhi Maidan in Patna. (Source: DD News) pic.twitter.com/03stl7w6gk — ANI (@ANI) November 20, 2025








नीतीश कुमार 19 साल से अधिक समय से बिहार की गद्दी पर हैं काबिज




संबंधित खबरें
बिहार में 10वीं बार फिर नीतीश कुमार, भारत के ये नेता भी रहे लंबे समय तक मुख्यमंत्री अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 12:12 PM
CM Nitish Kumar Cabinet: नीतीश कैबिनेट में सीटों का अंतिम बंटवारा फाइनल! जानिए किसके कोटे में जा रहे कितने मंत्री पद? अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 10:39 AM
Nitish Kumar Shapath Grahan: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा! सरकार बनाने का पेश किया दावा, 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ अपडेटेड Nov 19, 2025 पर 5:35 PM

2000 में सिर्फ सात दिनों के लिए पहली बार CM बनने वाले नीतीश कुमार का राजनीतिक कद 2005 के बाद तेजी से बढ़ा। कुल मिलाकर नीतीश कुमार 19 साल से अधिक समय तक बिहार पर शासन कर चुके हैं, जिससे वह राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को निवर्तमान NDA सरकार के प्रमुख के रूप में इस्तीफा दिया और फिर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।




#WATCH | Nitish Kumar greets Prime Minister Narendra Modi after taking oath as the Chief Minister of Bihar for the 10th time at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/toCJx5ac0H — ANI (@ANI) November 20, 2025










दो उप-मुख्यमंत्रियों सहित 14 नेताओं ने ली शपथ



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद, आज गांधी मैदान में बड़ी संख्या में मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। दो उप-मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉ. दिलीप जायसवाल, और मंगल पाण्डेय ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद लेसी सिंह, नितिन नवीन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, और सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। JD(U) विधायक जमा खान के साथ-साथ भाजपा कोटे से संजय सिंह \“टाइगर\“ और रमा निषाद ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
Pages: [1]
View full version: Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार ली बिहार CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उप-मुख्यमंत्री