Ranchi News: नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में बहुत कुछ होने जा रहा खास, जानिए रांची नगर निगम का हाल
/file/upload/2025/11/2673309877118187604.webpनगर निकायों में पिछड़ा वर्गों की जनसंख्या संबंधी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।
- नगर विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना,वार्ड वार आबादी का ब्यौरा अधिसूचित
- रांची में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी 190811 तो पिछड़ों की संख्या 76271
- इसी आधार पर शीघ्र ही तय होगा नगर निकायों में पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण
राज्य ब्यूरो, रांची। नगर विकास विभाग ने राज्य के सभी 48 निकायों में वार्ड वार पिछड़ों की आबादी से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसी आधार पर स्थानीय निकायों में वार्डों में आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नगर विकास एवं आवास विभाग सीहोर से जारी अधिसूचना को देखें तो सभी नगरपालिकाओं में पिछड़ा वर्गों की जनसंख्या संबंधी आंकड़ों को जारी किया है। इसके तहत 48 नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत) में वार्ड वार अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I (ईबीसी-01) और पिछड़ा वर्ग-II (बीसी-02) की जनसंख्या को दिखाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, जनसंख्या संबंधित अद्यतन आंकड़े राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित ‘पिछड़ा वर्गों के लिए राज्य आयोग, झारखंड (डेडिकेटेड कमीशन) द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन आंकड़ों का उपयोग केवल स्थानीय निकायों के चुनावों में किया जाएगा। इसके निर्धारण में वर्ष 2011 की अंतिम जनगणना के आंकड़ों को भी आधार बनाया गया है।
यह कदम सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 4 मार्च 2021 को पारित आदेश तथा विभाग की ओर से 16 अक्टूबर 2025 को जारी अधिसूचना के आलोक में उठाया गया है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के हस्ताक्षर से बुधवार शाम को यह अधिसूचना जारी किया गया है।
अधिसूचना के मुताबिक, उक्त आंकड़ों के आधार पर झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली, 2012 के नियम 2-(पांच)(ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सभी नगरपालिकाओं में पिछड़ा वर्ग के लिए निकायवार और वार्डवार जनसंख्या का निर्धारण किया गया है।
रांची नगर निगम अंतर्गत 53 वार्डों में पिछड़ों की जनसंख्या
कुल जनसंख्या - 2,67,082
अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I - 1,90,811
पिछड़ा वर्ग-II - 76,271
वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग I पिछड़ा वर्ग-II
1 710 415
2 1029 359
3 1900 664
4 1729 402
5 5009 291
6 1850 796
7 1692 652
8 1661 524
9 2200 470
10 1636 1309
11 5591 1307
12 3774 877
13 2522 957
14 3914 1503
15 7054 2452
16 6089 1058
17 7288 743
18 4428 1500
19 1325 981
20 3664 4397
21 6617 1317
22 7525 377
23 9913 1798
24 3268 2362
25 3164 1544
26 5195 3352
27 4949 3702
28 5458 4409
29 4409 2246
30 2721 2117
31 2913 2752
32 3620 2425
33 2571 1562
34 2880 2024
35 4350 1914
36 2960 938
37 3113 2633
38 7207 929
39 724 793
40 979 427
41 2601 1846
42 2593 1508
43 1893 1903
44 2797 1894
45 4394 1114
46 4804 1093
47 2520 499
48 3143 800
49 6290 854
50 2437 388
51 1790 746
52 4978 1822
53 970 526
Pages:
[1]