Bihar Weather Today: बिहार के गया में सबसे कम विजिबिलटी, जानें अपने इलाके में ठंड का हाल
/file/upload/2025/11/4590153887254761910.webpप्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
जागरण संवददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ के प्रभाव से मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चार दिनों के दौरान मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
अधिसंख्य भागों में कोहरे का प्रभाव रहेगा। तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाए रहेगा। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह में हल्के कोहरे के बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।
हवा की गति कम होने के कारण तापमान सामान्य से अधिक रहा। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस एवं 30.8 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
गया शहर में सबसे कम दृश्यता छह सौ मीटर दर्ज किया गया। प्रदेश के सासाराम, औरंगाबाद, खगड़िया, सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया एवं किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें-
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages:
[1]