deltin55 Publish time 2025-11-19 18:00:48

सूरत : दिवाली पर नगर निगम करेगा शहर को रोशन, 49 ...

सूरत। प्रकाश पर्व दिवाली के मौके पर इस साल सूरत नगर निगम भी शहरवासियों के साथ मिलकर उत्सव की चमक बढ़ाएगा। नगर निगम ने शहर के प्रमुख कार्यालयों, पुलों और सार्वजनिक स्थलों को रोशनी से सजाने के लिए 49 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी है। यह प्रस्ताव गुरुवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में स्वीकृत किया गया।
हर साल की तरह इस बार भी सूरत नगर निगम 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अपने मुख्यालय, सभी ज़ोन कार्यालयों, पुलों, सार्वजनिक भवनों और प्रमुख सड़कों को रंगीन व सजावटी लाइटिंग से जगमगाने की योजना पर काम करेगा।
सूरतवासियों के लिए दिवाली हमेशा भव्य और उत्साहपूर्ण रही है — घरों, अपार्टमेंट्स और बाजारों में पहले से ही तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में नगर निगम का यह निर्णय शहर की सुंदरता और उत्सव माहौल को और बढ़ाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सूरत को एक “फेस्टिव सिटी” के रूप में प्रस्तुत करना और नागरिकों में सकारात्मकता व उत्साह का माहौल बनाना है।
Pages: [1]
View full version: सूरत : दिवाली पर नगर निगम करेगा शहर को रोशन, 49 ...

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com