deltin33 Publish time 2025-11-19 21:38:36

Wobble के पहले फोन ने ली भारतीय बाजार में एंट्री, MediaTek चिप और 50MP कैमरे से है लैस; जानें कीमत

/file/upload/2025/11/5213782518343427646.webp

Wobble One भारत में लॉन्च हो गया है।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Wobble One को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया और ये Indkal Technologies के मालिकाना हक वाले ब्रांड Wobble का पहला स्मार्टफोन है। ये नया स्मार्टफोन देश में 12 दिसंबर से Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Wobble का ये नया फोन AI-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फ्रंट में इसमें होल-पंच डिस्प्ले कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। Wobble One में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। इसमें Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट भी दिया गया है। नया स्मार्टफोन MediaTek Dimensity चिप से पावर्ड है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी शामिल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Wobble One की कीमत और उपलब्धता

Wobble One की भारत में कीमत बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 22,000 रुपये रखी गई है। फोन को 8GB+256GB और 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन्स में भी बेचा जाएगा, लेकिन इनके दाम कंपनी ने अभी नहीं बताए हैं।

ये फोन 12 दिसंबर से Amazon के जरिए देश में उपलब्ध होगा। Wobble One को मिथिक व्हाइट, एक्लिप्स ब्लैक और ओडिसी ब्लू कलर में ऑफर किया जाएगा।

/file/upload/2025/11/1036506403465296647.jpg

Wobble One के स्पेसिफिकेशन्स

Wobble One Android 15 पर चलता है और इसमें कुछ अनस्पेसिफाइड Google AI एन्हांसमेंट्स दिए गए हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ 6.67-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Wobble One को MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पावर देता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और 2.6GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। फोन में कंपनी की Epic HyperEngine Gaming टेक्नोलॉजी भी है।

फोटोज और वीडियोज के लिए Wobble One में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें मेन सेंसर OIS के साथ 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड + Bokeh कैमरा और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में Wobble Mode सपोर्ट भी मिलता है। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है, जो होल-पंच कटआउट में दिया गया है।

Wobble One में ग्लास रियर पैनल और एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम मिलता है और इसकी थिकनेस 7.8mm है। कंपनी ने बैटरी की सटीक कैपेसिटी नहीं बताई है, लेकिन दावा किया है कि फोन 47 घंटे की कॉलिंग, 24 घंटे वीडियो प्लेबैक और 22 दिन स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

यह भी पढ़ें: नहीं पड़ेगी लाइन में लगने की जरूरत, PhonePe-WhatsApp जैसे ऐप्स से ऐसे खरीदें दिल्ली मेट्रो टिकट
Pages: [1]
View full version: Wobble के पहले फोन ने ली भारतीय बाजार में एंट्री, MediaTek चिप और 50MP कैमरे से है लैस; जानें कीमत