RRB Group D Exam City 2025: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा 27 नवंबर से होगी स्टार्ट
/file/upload/2025/11/4685471387351101096.webpRRB Group D city intimation Slip यहां से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D भर्ती CBT परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही सिटी इंटीमेशन स्लिप आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस पेज पर भी सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जहां आप सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
परीक्षा 27 नवंबर से होगी स्टार्ट
आरआरबी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से लेकर 16 जनवरी 2026 तक करवाया जायेगा। आपको बता दें कि पहले परीक्षा 17 नवंबर से स्टार्ट होनी थी जिसमें बदलाव किया गया है।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका
[*]आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
[*]वेबसाइट के होम पेज पर सिटी इंटीमेशन स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
[*]इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
[*]अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
RRB Group D city intimation link
/file/upload/2025/11/3964057178941772110.jpg
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व होंगे जारी
सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि सभी परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे अर्थात अगर आपकी परीक्षा 27 नवंबर को है तो एडमिट कार्ड 23 या 24 नवंबर, वहीं अगर आपकी परीक्षा 30 नवंबर को है तो एडमिट कार्ड 26 या 27 नवंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे।
सीबीटी एग्जाम पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) माध्यम में होगा। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में गणित विषय से 30 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क से 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न और सामान्य जागरूकता से 15 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 1785 पदों पर निकली भर्ती, 10th-ITI पास कर सकेंगे अप्लाई
Pages:
[1]