deltin33 Publish time 2025-11-19 03:06:58

बिहार मूल के वोटरों को लुभाने की रणनीति रही कामयाब, अब पटना में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे CM सैनी

/file/upload/2025/11/5664096828760206029.webp

CM सैनी ने बिहार की आठ विधानसभा सीटों पर किया था चुनाव प्रचार (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। बिहार में 20 नवंबर को बनने जा रही एनडीए गठबंधन की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बिहार में हाल ही के विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि चुनावी गणित को प्रभावित करने में भी अहम रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिहार की आठ विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं, रैलियां और रोड शो करने गये थे। एनडीए उम्मीदवार सभी आठ सीटें जीते हैं। भाजपा के रणनीतिकारों की नजर में मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा है।

बिहार चुनाव में नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के 50 से अधिक नेताओं की टीम लगभग एक महीने तक प्रचार में डटी रही। हरियाणा के चुनाव प्रभारी रह चुके धर्मेंद्र प्रधान ही बिहार में चुनाव प्रभारी थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसलिए वे हरियाणा के नेताओं की चुनाव लड़ने की क्षमता से परिचित थे। नायब सैनी ने चार नवंबर को गया के वजीरगंज से प्रचार की शुरुआत की थी। जिन सीटों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रैलियां की, उनमें वजीरगंज से भाजपा के बीरेंद्र सिंह चुनाव जीते हैं।

गया जिले में भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज कराई है, जबकि पूर्वी चंपारण जिले की रामनगर सीट पर भाजपा के नंदकिशोर राम चुनाव जीते हैं।

औरंगाबाद की गोवा विधानसभा सीट पर भाजपा के डा. रणविजय कुमार ने जीत हासिल की, जबकि गया जिले की गुरुआ विधानसभा सीट पर भाजपा के उपेंद्र प्रसाद चुनाव जीते। रोहतास जिले की डेहरी सीट पर लोकतंत्र शक्ति पार्टी के राजीव रंजन सिंह ने जीत दर्ज कराई।

पश्चिमी चंपारण की बगहा विधानसभा सीट पर भाजपा के राम सिंह चुनाव जीते, जबकि भोजपुर जिले की आरा विधानसभा सीट पर भाजपा के संजय सिंह टाइगर ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात दी।

बिहार में चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच भी नायब सैनी ने हरियाणा में प्रशासनिक जिम्मेदारियों से समझौता नहीं किया। कई बार वह सुबह हरियाणा में कार्यक्रम और शाम को बिहार में जनसभा करते देखे गए।

हरियाणा भाजपा ने बिहार मूल के प्रवासी मतदाताओं को लुभाने के लिए अनूठी रणनीति अपनाई थी। छठ पर्व पर विशेष इंतजाम किए गए थे, प्रवासियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई और मुख्यमंत्री ने पंचकूला में बिहार मूल के लोगों के बीच स्वयं को बिहार का रहने वाला बताया था। उद्योगपतियों से बिहारी कर्मचारियों को वोटिंग के लिए वेतन सहित अवकाश देने का आग्रह भी सरकार ने किया था।
Pages: [1]
View full version: बिहार मूल के वोटरों को लुभाने की रणनीति रही कामयाब, अब पटना में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे CM सैनी