New Year 2026: नए साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सोने की तरह चमकेगी किस्मत
/file/upload/2025/11/2142008548982761618.webpनया साल किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नया साल कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कई राशि के जातकों को करियर में नया आयाम मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का बिजनेस दौड़ेगा। जबकि, कई राशि के जातक नए जीवन की शुरुआत करेंगे। कुल मिलाकर कहें तो कई राशि के जातकों के लिए नया साल किस्मत के दरवाजे खोलने जैसा रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ज्योतिषियों की मानें तो नए साल की शुरुआत होने से पहले ही देवताओं के गुरु बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। वहीं, जनवरी 2026 में कई ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे। इससे भी कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए, जनवरी महीने में ग्रहों की स्थिति और उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-
गुरु गोचर 2026
/file/upload/2025/11/2173932556177459947.jpg
देवगुरु बृहस्पति 05 दिसंबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बृहस्पति देव 01 जून, 2026 तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 02 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को नए साल में लाभ मिलेगा। वहीं, 31 अक्टूबर को बृहस्पति देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
मंगल गोचर 2026
ग्रहों के सेनापति मंगल देव 16 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मंगल देव मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कई अन्य राशियों को भी लाभ मिल सकता है।
बुध गोचर 2026
ग्रहों के राजकुमार बुध देव 04 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर, बिजनेस संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। इसी महीने में बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे।
सूर्य राशि परिवर्तन 2026
आत्मा के कारक सूर्य देव 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन खरमास समाप्त होगा। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।
शुक्र गोचर 2026
/file/upload/2025/11/8773509244666209714.jpg
सुखों के कारक शुक्र देव 28 जनवरी को मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। शुक्र देव के मीन राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। वहीं, कई अन्य राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आएगा।
यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: खरमास के बाद कब दोबारा शुरू होंगे शुभ काम? जानिए तिथि और समय
यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026 Date: अगले साल कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pages:
[1]