cy520520 Publish time 2025-11-19 01:37:29

भारत की हूला-हूप क्वीन! चंडीगढ़ में KB DAV की वैष्णवी ने फिर रचा इतिहास, नाम किया दूसरा गिनीज रिकॉर्ड

/file/upload/2025/11/18741032823973971.webp

केबी डीएवी प्रोडिजी वैष्णवी गुप्ता ने बनाया एक और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कैलाश बहल डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7-बी, चंडीगढ़ की कक्षा सात की छात्रा वैष्णवी गुप्ता ने एक बार फिर दुनिया को हैरान कर दिया है।

उन्होंने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक और नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सिर्फ 30 सेकंड में लेटकर अपने पैर के चारों ओर 141 हूला-हूप रोटेशन पूरे किए, जिसने उन्हें एक बार फिर वैश्विक प्रतिभा के रूप में स्थापित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वैष्णवी गुप्ता बचपन से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन करती आ रही हैं। पहले ‘गूगल गर्ल’ के नाम से प्रसिद्ध वैष्णवी ने मात्र 8 वर्ष की आयु में इतिहास रचते हुए हूला-हूप करते हुए 50 सीढ़ियाँ सबसे तेज चढ़ने का गिनीज़ रिकॉर्ड बनाया था, जिसे उन्होंने 14.84 सेकंड में पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने 207 लगातार एक पैर से हूला-हूप रोटेशन कर अपनी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसे वैश्विक रिकॉर्ड संस्थाओं ने मान्यता दी है।

वैष्णवी की सफलता की यात्रा उनके माता-पिता के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से और भी मजबूत हुई है। उनके माता-पिता ने उनकी अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केबीडीएवी-7 परिवार वैष्णवी की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और उन्हें बालिका सशक्तिकरण, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प की सच्ची मिसाल मानकर सलाम पेश करता है। स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने उनकी इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और और भी बड़ी सफलताओं की कामना की है।
Pages: [1]
View full version: भारत की हूला-हूप क्वीन! चंडीगढ़ में KB DAV की वैष्णवी ने फिर रचा इतिहास, नाम किया दूसरा गिनीज रिकॉर्ड