deltin33 Publish time 2025-11-18 22:37:57

25 हजार का इनामी बदमाश महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद से था फरार

/file/upload/2025/11/382619680021076854.webp



जागरण संवाददाता, बस्ती। जघन्य दुराचार के मामले में फरार चल रहे और 25 हजार के इनामी वारंटी को पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के बृहृद मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धार्थनगर जनपद का रहने वाला आरोपित पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फरारी और गिरफ्तारी का घटनाक्रम के मुताबिक कलवारी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

घटना के तुरंत बाद, आरोपित ने अपना घर छोड़ दिया और पहचान छिपाने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग बंद कर दिया था। वह लगातार देश के विभिन्न राज्यों में छिपता फिर रहा था।

इनामिया वारंटी शफीकुर्रहमान पुत्र सुलेमान निवासी झकहिया थाना कठेला समयमाता सिद्धार्थनगर की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कलवारी पुलिस व सर्विलांस की टीम का गठन किया था, जिसमें साइबर और सर्विलांस विशेषज्ञों को शामिल किया गया।

अथक प्रयासों और तकनीकी निगरानी के आधार पर, पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपित बृहृद मुंबई के मानखुर्द रेलवे स्टेशन के पास एक कबाड़ की दुकान पर पहचान बदलकर रह रहा है।

स्थानीय पुलिस की मदद से संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि यह अपराधी समाज के लिए एक गंभीर खतरा था। हमारी टीम ने आधुनिक तकनीक और पारंपरिक पुलिसिंग का तालमेल बिठाकर इसे पकड़ने में सफलता हासिल की है।

बताया कि शफीकुर्रहमान को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जनपद में लाया गया, इसके बाद स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपित के अपराध से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: 25 हजार का इनामी बदमाश महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद से था फरार