deltin33 Publish time 2025-11-18 21:07:33

पाकिस्तानी रैपर ने स्टेज पर लहराया भारतीय तिरंगा, पड़ोसी मुल्क में मच गया बवाल!

/file/upload/2025/11/7476097572340758697.webp

पाकिस्तानी रैपर ने लहराया भारतीय तिरंगा



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो है पाकिस्तान के रहने वाले एक रैपर का, जिनका नाम है तल्हा अंजुम। तल्हा अंजुम ने हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि पाकिस्तानियों के दिल में खलबली मच गई। अब ऐसा क्या किय है तल्हा अंजुम ने, आइए आपको बताते हैं... विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी सिंगर ने लहराया तिरंगा
दरअसल सिंगर-रैपर तल्हा अंजुम नेपाल में अपना एक कॉन्सर्ट करने के लिए पहुंचे थे। इस कॉन्सर्ट में तल्हा अंजुम ने भारतीय तिरंगा लहरा दिया था। इसके बाद तो मानो हर तरफ बवाल ही मच गया। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे तल्हा अंजुम भीड़ में से एक फैन से तिरंगा लेते हैं और अपने सिर के ऊपर से उसे लहराने लगते हैं। इसके बाद वो तिरंगे को अपने कंधों पर रखे हुए भी नजर आते हैं। इसके बाद तल्हा अंजुम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कुछ लोगों ने उन्हें इस पर ट्रोल भी किया, तो कुछ ने इसे साउथ-एशिया की एकता बता डाला। हालांकि ट्रोल करने वालों में ज्यादातर पाकिस्तानी ही हैं।

यह भी पढ़ें- जब बी-ग्रेड फिल्मों के हीरो बने थे मिथुन चक्रवर्ती, \“डिस्को डांसर\“ का स्टारडम देख चौंधिया गई थी ये हीरोइन!




My heart has no place for hate. My art has no borders. If me raising an Indian flag sparks controversy so be it. I’ll do it again.. will never care about the media, the war mongering governments and their propagandas. Urdu Rap is and will always be borderless..— Talha Anjum (@talhahanjum) November 16, 2025


तल्हा ने बयान देकर दी सफाई
इस विवाद के बाद तल्हा अंजुम ने इस पर सफाई भी दी है। तल्हा ने एक्स पर लिखा है कि, \“मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. मेरी कला की कोई सीमा नहीं है। अगर भारतीय झंडा लहराने से विवाद होता है तो होने दो. मैं इसे फिर से करूंगा। मुझे मीडिया, युद्ध-प्रेमी सरकारों और उनके प्रचार की परवाह नहीं है। उर्दू रैप हमेशा सीमाहीन रहा है और हमेशा रहेगा।\“

/file/upload/2025/11/1130743513862592193.jfif

कौन हैं तल्हा अंजुम
30 साल के तल्हा अंजुम पाकिस्तान के करांची के रहने वाले हैं। तल्हा अंजुम लिरिसिस्ट और हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं। पाकिस्तान के कई गानों और अलबम में वो नजर आ चुके हैं। इसके अलावा तल्हा अंजुम एक्टिंग भी करते हैं और इसके साथ ही वो ऐसे कॉन्सर्ट और शोज भी करते हैं। फिलहाल तो अपने इस नए विवाद के चलते तल्हा काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Vishwatma के दो एक्टर्स केन्या में आधी रात को हुए थे गिरफ्तार, गोली मारने तक के थे आदेश और फिर...!
Pages: [1]
View full version: पाकिस्तानी रैपर ने स्टेज पर लहराया भारतीय तिरंगा, पड़ोसी मुल्क में मच गया बवाल!