आ गया ताजमहल फ्री देखने का गोल्डन चांस, बनाइये आगरा का प्रोग्राम; किला सहित सभी स्मारकों में कल एंट्री मुफ्त
/file/upload/2025/11/2612439820122399643.webpताजमहल।
जागरण संवाददाता, आगरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाएगा। इसके पहले दिन बुधवार को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। ताजमहल में मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त प्रवेश शुल्क लागू रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा विश्व धरोहर सप्ताह
विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन स्मारकों में प्रवेश फ्री होने का आदेश आगरा सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने जारी किया है। विश्व धरोहर सप्ताह में विभाग द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष में कार्यक्रम कराए जाएंगे। इनकी शुरुआत 19 नवंबर को आगरा किला में उद्घाटन समारोह से होगी। किले में देश के स्वतंत्रता आन्दोलन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगेगी।
वंदे मातरम के 150वें वर्ष में होंगे स्मारकों में जागरूकता कार्यक्रम
ताजमहल में स्मारक में हुए संरक्षण कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी 25 नवंबर तक रहेगी। 21 नवंबर को आगरा किला में देशभक्ति गीतों और काव्य पाठ की प्रतियोगिता होगी। 22 नवंबर को ताजमहल में चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी। मेहताब बाग में 23 नवम्बर को देशभक्ति गीत गायन की प्रतियोगिता होगी।
25 नवम्बर को फतेहपुर सीकरी में वाद-विवाद और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता होगी। हेरिटेज वाक कराई जाएगी। विश्व धरोहर सप्ताह में होने वाली प्रतियोगिताओं में सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।
Pages:
[1]