LHC0088 Publish time 2025-11-18 03:08:01

Accident News: राजधानी में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, बाइक दुर्घटना में सवार व राहगीर जख्‍मी

/file/upload/2025/11/1558131025860436967.webp

अटल पथ पर राजीव नगर रोड नंबर के पास सर्विस लेन हादसे के बाद खड़ी बाइक व पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। Road Accident in Patna: राजधानी के नेहरू पथ (बेली रोड) व अटल पथ फ्लाईओवर के नीचे सोमवार को हुए अलग-अलग हादसे में एक की मौत हो गई, दो राहगीर गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए।

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित फ्लाइओवर के पिलर नंबर 28 के पास सोमवार की देर शाम सड़क पार रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। शास्त्रीनगर थानेदार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है।
नहीं हो सकी है मृतक की पहचान

रात नौ बजे तक शव की पहचान नहीं हो सकी। पूछताछ में पता चला कि वह सड़क पार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने कुचल दिया। वाहन और उसके चालक की पहचान की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शी यह भी बात रहे थे कि युवक रेलिंग पर बैठा था। अचानक वह सड़क पर गिर गया और तभी तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गई। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
बाइक सवार समेत दो जख्‍मी

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटल पथ फ्लाइओवर के नीचे दीघा की तरफ जाने वाले सर्विस लेन पर सोमवार की रात बाइक ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में राहगीर और बाइक चालक दोनों घायल हो गए। हालांक‍ि बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को पास के अस्पताल में ले गए।

उसकी हालत गंभीर है।

देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं बाइक की टक्कर से घायल राहगीर को भी चोट लगी है। उसे भी उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।
Pages: [1]
View full version: Accident News: राजधानी में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, बाइक दुर्घटना में सवार व राहगीर जख्‍मी