cy520520 Publish time 2025-11-17 22:58:36

12 अफेयर्स 5 शादियां, फ्लैट में सड़ती रही लाश, पानी पीने के लिए भी नहीं थे पैसे, दर्दनाक है इस विलेन की कहानी!

/file/upload/2025/11/9024785654962989880.webp

पाई-पाई को तरसा वो खूंखार विलेन



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में अर्श से फर्श और फर्श से अर्श तक की कई कहानियां आपने सुनी होंगी और पढ़ीं होंगी। सफलता उस आसमान में उड़ती पतंग की तरह है, जिसे एक ना एक दिन नीचे आना ही पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ था 90 के दशक एक एक्टर के साथ, जिसने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया लेकिन उसका अंत ऐसा होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। चलिए आज आपको बताते हैं उसी विलेन की दर्दभरी दास्तां... विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महेश आनंद का फिल्मी सफर
80 और 90 के दशक में यूं तो कई विलेन आए और गए लेकिन एक विलेन ऐसा भी आया, जिसके लुक्स की चर्चा बहुत रही और वो खूंखार भी खूब माना जाता था। ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर महेश आनंद ही थे। जिन्होंने अमिताभ बच्चन, गोविंदा और अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स के साथ काम किया था। महेश आनंद कभी मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट हुआ करते थे। लंबी चौड़ी हाइट के साथ वो काफी हैंडसम हुआ करते थे। करियर के शुरूआत में उन्होंने छोटे मोटे रोल किए।

साल 1987 में उन्होंने करिश्मा और साल 1985 में उन्होंने भवानी जंक्शन जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्हें फिल्म सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा में लीड रोल मिला। लेकिन असली स्टारडम मिला उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म शहंशाह से। इस फिल्म में वो विलेन बनकर लोगों के दिलों पर छा गए। इसके बाद वो अमिताभ की कुछ और फिल्मों में विलेन बने। इसके बाद तो मानो उन्हें एक-एक करके करीब 300 फिल्मों में काम कर डाला।

यह भी पढ़ें- SRK से मिली ट्रेनिंग...माधुरी से खरीदा घर... एक्टिंग छोड़ Dharmendra की ये बहू बन गई हैं ट्रेवल व्लॉगर

/file/upload/2025/11/8634820985683866325.jfif

महेश ने की थी पांच शादियां
महेश आनंद की जिंदगी एक और वजह से चर्चा में रही और वो थी उनकी पांच शादियां और 12 अफेयर। दरअसल कहा जाता है कि महेश की जिंदगी में कई लड़कियां आईं। दरअसल महेश आनंद की शुरूआती फिल्मों की प्रोड्यूसर बरखा रॉय ही थीं। बरखा रॉय एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन थीं। बरखा और महेश को एक साथ काम करते-करते प्यार हो गया और दोनों ने फिर शादी कर ली, लेकिन ये शादी 5 महीनों में ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल रहीं एरिका मारिया डिसूजा से साल 1987 में दूसरी शादी की।

/file/upload/2025/11/6180349444743108884.jfif

इस शादी से दोनों को एक बेटा हुआ लेकिन ये शादी भी कुछ महीनों में ही टूट गई। एरिका बेटे को लेकर विदेश चली गईं और हमेशा के लिए सारे रिश्ते-नाते महेश के साथ खत्म कर दिए। फिर साल 1992 में महेश ने एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा से शादी की। ये शादी भी कुछ वक्त खत्म हो गई। इन तीन शादियों के टूटने के बाद 1999 में महेश ने एक्ट्रेस ऊषा बचानी से शादी की। अफसोस इस शादी ने भी महेश की शराब की लत के चलते दम तोड़ दिया। पांचवी शादी महेश ने अपने जीवन के आखिरी दिनों में की थी। कहा जाता है कि महेश के 12 अफेयर्स भी रहे, जिसमें वो कुछ के साथ तो लिव-इन में भी रहा करते थे।

कमबैक, कंगाली और फिर मौत
शहंशाह, कुली नंबर 1, गुमराह, थानेदार, विश्वात्मा, विजेता, अकेला, स्वर्ग समेत कई फिल्मों में उन्होंने काम किया। महेश आनंद की जिंदगी में एक एक्सीडेंट के चलते भी बहुत कुछ बदला। जब महेश का एक्सीडेंट हुआ था, तब वो 6 महीने घर पर रहे और इसी बीच उनकी जगह दूसरे कलाकारों को मिल गई। महेश की जिंदगी में तन्हाई और अकेलापन आ गया था। आर्थिक तंगी के शिकार महेश की हालत ऐसी हो गई थी कि उनके पास पानी पीने तक के पैसे नहीं थे। खुद उन्होंने अपनी एक पोस्ट में इस बात का खुलासा किया था। वो हमेशा अपने बेटे त्रिशूल से मिलना चाहते थे, लेकिन उनका बेटा त्रिशूल एक्स वाइफ एरिका के साथ विदेश में रहता था। वो अक्सर इसकी चाहत रखते थे, लेकिन ऐसा कभी हो ना सका।

/file/upload/2025/11/3745091933799861797.jfif

करीब 18 सालों के बाद साल 2018 महेश की लिए थोड़ी खुशियां लेकर आया। एक तरफ उन्होंने रशिया की रहने वाली लाना से पांचवी शादी की, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें गोविंदा के साथ फिल्म राजा रंगीला में काम करने का मौका मिला था और ये मौका उन्हें फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने दिया था। ये फिल्म साल 2019 में आई थी, लेकिन बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म की रिलीज के 22 दिन बाद महेश आनंद की बॉडी उनके घर से बरामद की गई। महेश की मौत कैसे हुई ये किसी को नहीं पता। उन्हें आर्थिक तंगी खा गई, या उन्होंने आत्महत्या थी, या फिर कोई और वजह, ये किसी को नहीं पता। महेश की बॉडी को किसी ने क्लेम तक नहीं किया। इसके बाद फिल्म इंड्स्ट्री के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार करने की ठानी लेकिन उससे पहले ही उनकी पत्नी लाना रशिया से इंडिया आईं और फिर उन्होंने बॉडी क्लेम करके महेश का अंतिम संस्कार किया।

/file/upload/2025/11/8116965288613225204.jfif

सोचिए, एक कलाकार जिसने कई अनगिनत फिल्में दी। सफलता की ऊंचाईयों पर वो पहुंचा, लेकिन एक वक्त ऐसा आएगा, ये भला किसी ने नहीं सोचा था। अपने अंतिम दिनों में वो पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए। उनकी बहन ने एक टिफिन वाला लगवा रखा था, जो रोज आकर टिफिन लटकाकर जाता था। एक हाउसहेल्प थी, जो झाड़ू-पोछा करके जाती थी। लटके हुए टिफिट जब पड़ोसियों ने देखे तो उन्हें फ्लैट से बदबू आई और शक हुआ तो बाद में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दरवाजा तोड़ा तो मंजर डरावना था। अंदर महेश की सड़ती-गलती लाश सोफे से टिकी हुई थी। पास में शराब की बोतल और सड़ा गला खाना रखा हुआ था। मतलब करीब दो दिनों तक महेश की लाश घर में सड़ती रही थी। यही वजह है कि शायद वो सारे रिश्ते-नाते तोड़ लोगों से दूर हो गए और अकेले ही जिंदगी जीने लगे और फिर एक दिन बिना कुछ कहे बोले वो सबसे दूर हो गए।

यह भी पढ़ें- 2 देश...2 धर्म...5 शादियां, चंदे के पैसों से अंतिम संस्कार, दिल छलनी कर देगी \“लारा लप्पा गर्ल\“ की दास्तां
Pages: [1]
View full version: 12 अफेयर्स 5 शादियां, फ्लैट में सड़ती रही लाश, पानी पीने के लिए भी नहीं थे पैसे, दर्दनाक है इस विलेन की कहानी!