Chikheang Publish time 2025-11-17 07:36:08

पटना की हवा हुई जहरीली: राजधानी में समनपुरा सबसे प्रदूषित, वायु प्रदूषण का स्तर 300 के आसपास

/file/upload/2025/11/4447537500295653248.webp

राजधानी में समनपुरा की हवा बहुत खराब। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी की हवा इन दिनों दिल्ली जैसी हो गई है। शहर में बीते एक सप्ताह में वायु प्रदूषण का स्तर तीन सौ के आसपास रहा है। सबसे अधिक समनपुरा इलाके की हवा प्रदूषित हो गई है।

रविवार को भी पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 175 दर्ज किया गया, जबकि समनपुरा का एक्यूआइ रविवार को 305 दर्ज किया गया। इसे रेड श्रेणी में रखा गया है।

दानापुर का 184, शेखपुरा का 129, तारामंडल के पास 128, मुरादपुर का 173 एवं राजवंशी नगर का 133 एक्यूआइ दर्ज किया गया। प्राप्त आंकड़े के अनुसार, रविवार को समनपुरा की तुलना में बिहारशरीफ की हवा सबसे प्रदूषित रही। यहां पर एक्यूआइ 306 दर्ज किया गया। प्रदेश में आरा की हवा सबसे स्वच्छ रही, जहां का एक्यूआइ 64 दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञानी ने बताया कि सर्दी के दिनों में वायु की गुणवत्ता घटते-बढ़ते रहती है। सर्द दिनों में तापमान कम होने के कारण हवा का घनत्व बढ़ता है। हवा के घनत्व के बढ़ने और तापमान के कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है।

ऐसे में वह धुंध की तरह दिखती है। कोहरे के साथ प्रदूषण और खतरनाक गैस मिश्रण बनाता है। इस कारण कई स्थानों पर प्रदूषण का स्तर बढ़ता-घटता रहता है। वहीं, प्रदेश की भौगोलिक संरचना का असर भी शहर की वायु गुणवत्ता पर प्रभाव डालता है।

मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा इस मौसम में अधिक हो जाती है। गर्म हवा ऊपर उठने के साथ ठंड हवा नीचे आती है। इससे वायुमंडल में व्याप्त धूल-कण जमा होने लगती है।

मौसम में चलने वाले पश्चिमी हवा में व्याप्त कणों की वजह से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है। शहर के अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से हो तो हवा को स्वच्छ रखा जा सकता है।
प्रमुख शहरों का सूचाकांक



    स्थान AQI


   अररिया
   71


   औरंगाबाद
   94


   भागलपुर
   107


   दानापुर
   106


   बक्सर
   125


   गया
   127


   हाजीपुर
   154


   कटिहार
   107


   मोतिहारी
   119


   सहरसा
   108


   सासाराम
   143


   राजगीर
   88



वायु गुणवत्ता की श्रेणी



    श्रेणी AQI रेंज


   अच्छा
   0-50


   संतोषजनक
   51-100


   मध्यम प्रदूषित
   101-200


   खराब
   201-300


   बहुत खराब
   301-400


   गंभीर
   401-450


Pages: [1]
View full version: पटना की हवा हुई जहरीली: राजधानी में समनपुरा सबसे प्रदूषित, वायु प्रदूषण का स्तर 300 के आसपास