LHC0088 Publish time 2025-11-17 05:07:07

मजाक मस्ती में लॉ स्टूडेंट के हाथ से दबी ट्रिगर, पिस्टल की गोली लगने से दोस्त की मौत; उदयपुर में हैरान करने वाली घटना

/file/upload/2025/11/2856924857242764712.webp

दोस्तों की मस्ती में गई युवक की जान, लापरवाही से चली गोली। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उदयपुर शहर के देबारी क्षेत्र में रविवार को हुई घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। युवक प्रताप सिंह देवड़ा की गोली लगने से मौत हो गई, लेकिन इस मामले में सामने आया सच और भी चौंकाने वाला रहा। घटना किसी दुश्मनी या आपसी रंजिश का परिणाम नहीं, बल्कि तीन दोस्तों के बीच मजाक-मस्ती के दौरान हथियार से खिलवाड़ का नतीजा बताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापनगर थानाधिकारी राजेन्द्र चारण के अनुसार मृतक प्रताप सिंह के खेत पर कुएं की मोटर खराब हो गई थी। इसे ठीक करने के लिए उसका दोस्त राजेंद्र सिंह खेत पर पहुंचा। वहीं, कुछ देर बाद उनका तीसरा दोस्त लॉ स्टूडेंट जिगर जोशी भी खेत पर आ गया। जिगर के पास निजी पिस्टल थी, जिसे लेकर पहले तो तीनों दोस्तों के बीच मजाक चलता रहा।
मजाक में दब गया ट्रिगर

बताया जा रहा है कि मजाक-मस्ती में तीनों दोस्त पिस्टल को हाथ में लेकर देखने लगे और उसी दौरान जिगर जोशी के हाथ से अचानक ट्रिगर दब गया। पिस्टल से निकली गोली सीधे प्रताप सिंह देवड़ा को जा लगी। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। गोली लगते ही प्रताप सिंह जमीन पर गिर पड़ा और राजेंद्र सिंह व जिगर जोशी दोनों हड़बड़ा गए।
दोस्त ने पुलिस को दी पूरी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ दोनों दोस्त तुरंत प्रताप को लेकर एमबी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों दोस्त पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल में ही रहे और पूरे मामले की जानकारी दी।
कई पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और शुरुआती जांच में यह मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अभी भी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पिस्टल अवैध है। गोली कैसे चली यह सभी जांच का विषय है। मामले में जिगर को हिरासत में ले लिया गया है।
Pages: [1]
View full version: मजाक मस्ती में लॉ स्टूडेंट के हाथ से दबी ट्रिगर, पिस्टल की गोली लगने से दोस्त की मौत; उदयपुर में हैरान करने वाली घटना