दिल्ली में कोहरे और ठंड का डबल अटैक... 9 डिग्री पहुंचा पारा, जहरीली हवा से भी हाल बेहाल
दिल्ली-NCR में ठंड लगातार बढ़ने लगी है। सुबह और शाम को दिन के बजाय ज्यादा ठिठुरन महसूस हो रही है। वहीं दिल्ली में रविवार का दिन इस साल नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होकर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले तीन सालों में नवंबर का सबसे कम तापमान है। पीटीआई के मुताबिक, इससे पहले नवंबर का इतना ठंडा दिन 29 नवंबर 2022 को आया था, जब तापमान 7.3 डिग्री दर्ज हुआ था। 2023 में नवंबर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, और 2024 में 9.5 डिग्री तक गिरा था।दिल्ली मेंआने वाला मौसम
आईएमडी ने सोमवार के लिए हल्के कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में तापमान बड़ी तेजी से गिरता हुआ नजर आ रहा है। 16 नवंबर से लेकर लगभग 19 नवंबर के बीच दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
संबंधित खबरें
नारायण मूर्ति ने फिर दोहराया अपना 70 घंटे काम वाला बयान, बोलें- \“चीनी अर्थव्यवस्था से मुकाबला करने के लिए हैं बेहद जरूरी\“ अपडेटेड Nov 16, 2025 पर 11:13 PM
CNG Outage: गैस पाइपलाइन को नुकसान से CNG की सप्लाई बाधित, मुंबई में ऑटो–टैक्सी पर पड़ा असर अपडेटेड Nov 16, 2025 पर 10:23 PM
RJD के बागी नेता मदन शाह की भविष्यवाणी हुई सच, बोले थे - \“राजद 25 सीट पर सिमट जाएगी…\“ हुआ भी कुछ ऐसा अपडेटेड Nov 16, 2025 पर 10:30 PM
वहीं रविवार की सुबह दिल्ली एक बार फिर घनी धुंध और प्रदूषण की चादर में ढकी नजर आई। शहर का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 377 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। CPCB के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, शहर के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 11 स्टेशनों पर AQI 400 से भी ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
दिल्ली की जहरीली हवा पर सख्ती, GRAP-III लागू
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली में GRAP-III लागू कर दिया है। इसका मकसद निर्माण कार्य, वाहनों की आवाजाही और औद्योगिक गतिविधियों पर कड़े नियंत्रण के जरिए प्रदूषण को कम करना है।
GRAP-III में क्या-क्या बंद?
[*]गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक
[*]BS-III पेट्रोल और BS-IV डीज़ल वाली कारों की आवाजाही पर प्रतिबंध
[*]कक्षा 5 तक के स्कूल बंद, बच्चों के लिए ऑनलाइन/हाइब्रिड क्लासेस
[*]गैर-स्वच्छ ईंधन से चलने वाले उद्योगों पर कार्रवाई
[*]गैर-आपातकालीन डीज़ल जनरेटर सेटों का उपयोग बंद
Pages:
[1]