Chikheang Publish time 2025-11-16 22:07:00

UP में SIR के दौरान महिलाओं को देना होगा मायके का विवरण, इन मतदाताओं को किया जाएगा चिह्नित

/file/upload/2025/11/7323101102331011332.webp

एसआईआर में महिलाओं को देना होगा मायके का विवरण।



संवाद सूत्र, बाराबंकी। गहन मतदाता पुनरीक्षण में जो प्रपत्र दिया जा रहा है, उसमें कई प्रकार की सूचनाओं को वोटरों को उपलब्ध कराना होगा। इसमें महिलाओं को अपने मायके से संबंधित जानकारी भी फार्म में देनी होगी। ऐसे तमाम लोग चिह्नित होंगे, जिनके नाम एक से अधिक जगहों पर हैं। साथ ही मृतक और बाहर से आकर रह रहे लोगों की पहचान हो सकेगी। 23 लाख मतदाताओं में से 98.58 प्रतिशत लोगों को गणना पर पत्र दिए जा चुके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 1702 है, मतदान स्थल (बूथ) की संख्या 2614 हैं। 23 लाख 57 हजार 810 मतदाता हैं। इन मतदाताओं का मिलान के लिए पत्रक वितरण लगभग पूरा होने वाला है। वोटरों के पास फार्म पहुंच चुका है, जिसे भरकर फिर से बीएलओ को देंगे। आवेदन में कई प्रकार के बिंदुओं को भरना है।

वोटरों की जन्मतिथि, आधार संख्या भरनी है, मोबाइल नंबर, पिता नाम, पिता का इपीक नंबर, मां का नाम, माता का इपीक नंबर भरना होगा। इसके अतिरिक्त वोटर के पति, पत्नी नाम और इपीक नंबर यदि लागू हो भरना होगा। 2023 मतदाता सूची के तहत डिटेल देनी होगी। राज्य, जिला, तहसील और गांव का नाम भरना है।

यह मिलान आसान नहीं हैं, सबसे अधिक दिक्कतें महिलाओं के आवेदन में आ रही हैं। कुछ परिवार बाहर के हैं। एक बीएलओ ने बताया कि प्रत्येक घनी आबादी में 50 से 60 नाम ऐसे मिल रहे हैं, जिनका यहां कोई लेखा-जोखा नहीं मिल रहा है। मृतकों की संख्या भी सामने आ रही है।

दरियाबाद में एसआईआर का नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण कर आवेदन भरने में आ रही समस्याओं को बीएलओ से जानकारी लेकर समाधान किया। मिरदहान उत्तरी, छीपी, घड़ियाली, बन्नेतले आदि वार्डों में एसआइआर के तहत बीएलओ काम कर रहे हैं। इस मौके पर सुपरवाइजर लेखपाल अंबुज मिश्र आदि मौजूद रहे।


गहन मतदाता पुनरीक्षण में बीएलओ चार नवंबर तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। पत्रक जमा कर डिजिटेशन का कार्य चार दिसंबर तक होगा। पुनरीक्षण के दौरान आ रही दिक्कतों के बारे में टोल फ्री नंबर 1950 पर जानकारी दी जा सकेगी। कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। -निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी, बाराबंकी।
Pages: [1]
View full version: UP में SIR के दौरान महिलाओं को देना होगा मायके का विवरण, इन मतदाताओं को किया जाएगा चिह्नित